1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन गए रूसी राष्ट्रपति के सामने जिनपिंग ने रख दिया यूक्रेन युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव, फिर पुतिन ने कही ये बात

चीन गए रूसी राष्ट्रपति के सामने जिनपिंग ने रख दिया यूक्रेन युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव, फिर पुतिन ने कही ये बात

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 17, 2024 12:32 pm IST,  Updated : May 17, 2024 12:32 pm IST

रूस के राष्ट्रपति पुतिन इन दिनों चीन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में अपने दोस्त पुतिन का जोरदार स्वागत किया, फिर यूक्रेन युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव रखा। इस पर पुतिन ने शी को शुक्रिया कहा।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ। - India TV Hindi
रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ। Image Source : PTI

बीजिंग: चीन की यात्रा पर गए रूसी राष्ट्रपति के सामने उनके समकक्ष शी जिनपिंग ने एक ऐसा प्रस्ताव रख दिया, जिसके बारे में पुतिन ने खुद बताया है। दरअसल शी जिनपिंग ने बृहस्पतिवार को अपने देश की राजकीय यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक आधिकारिक समारोह में स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पुतिन के सामने यूक्रेन युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव रख दिया। बीजिंग में चीन के साथ अपने शिखर सम्मेलन में पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए चीन के प्रस्तावों के लिए शी को धन्यवाद दिया।

पुतिन की चीन की यह दो दिवसीय राजकीय यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब रूसी सेना उत्तरपूर्वी यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में आक्रामक रुख अपना रही है। चीन संघर्ष में तटस्थ रुख अपनाने का दावा करता है लेकिन उसने रूस के उस युद्ध दावे का समर्थन किया है, जिसमें कहा गया है कि रूस को यूक्रेन पर हमला करने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा उकसाया गया था।

चीन ने जारी किया ये संयुक्त बयान

चीन ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि मॉस्को और बीजिंग को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए और 'नाजीवाद' और ‘सैन्यवाद' के महिमामंडन और यहां तक ​​कि उसे पुनर्जीवित करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करनी चाहिए।" हालांकि पुतिन और शी ने कहा कि वे युद्ध की समाप्ति चाहते हैं, लेकिन उन्होंने अपने सार्वजनिक वक्तव्य में कोई नया प्रस्ताव नहीं दिया। दोनों देशों ने अपने ‘नो लिमिट्स’ समझौते के तहत साझेदारी को भी दोहराया जो पश्चिमी देशों के साथ उनके बढ़ते तनाव के बीच गहरी हो रही है। उन्होंने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गठजोड़ की तैनाती की आलोचना की। (एपी) 

यह भी पढ़ें

अमेरिका के टेक्सास में हुआ बड़ा नौका हादसा, पुल से टकराने के बाद नदी में 2000 गैलन तेल गिरने की आशंका

भारत में मिलने को बेताब हुआ PoK, पाकिस्तान बेचैन; पीएम शहबाज शरीफ ने लोगों को समझाने के लिए बनाई कमेटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश