1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल की संसद ने PM मोदी को जो सर्वोच्च सम्मान दिया, उसका क्या नाम है?

इजरायल की संसद ने PM मोदी को जो सर्वोच्च सम्मान दिया, उसका क्या नाम है?

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Feb 25, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 10:35 pm IST

Speaker of the Knesset Medal: इजरायल की संसद नेसेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया। यह इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।

Narendra Modi Israel visit, Knesset highest honor, Speaker of the Knesset Medal- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। Image Source : REPORTER INPUT

Speaker of the Knesset Medal: इजरायल की संसद 'नेसेट' ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया है। बता दें कि यह इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान है और पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता हैं जिन्हें यह मेडल दिया गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी दुनिया के उन चंद नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों देशों के सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 2018 में उन्हें ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ प्रदान किया गया था, जो विदेशी नेताओं के लिए फिलिस्तीन का सबसे बड़ा सम्मान है।

असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किए गए PM मोदी

‘स्पीकर ऑफ द कनेसेट मेडल’ इजरायल की संसद का सबसे बड़ा सम्मान है। यह केवल उन विश्व नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने इजरायल के साथ दोस्ती को नई ऊंचाई दी हो। यह पदक प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत नेतृत्व और भारत-इजरायल के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के सम्मान में दिया गया है। इस पदक से यह संदेश जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी व्यक्तिगत पहल से दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में गहरे संबंध बनाए। इस पदक को भारत-इजरायल की मित्रता की नई मिसाल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इजरायल की संसद में पीएम मोदी का शानदार संबोधन

बता दें कि पीएम मोदी ने आज इजरायल की संसद में बेहद ही शानदार संबोधन दिया। अपने पूरे संबोधन में उन्होंने भारत और इजरायल की दोस्ती से लेकर दोनों देशों के इतिहास पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी का संबोधन खत्म होते ही पूरी संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सांसद खड़े होकर मोदी का सम्मान व्यक्त करने लगे। इजरायल की संसद में उस समय गजब का नजारा देखने को मिला जब वह भाषण देने के बाद सांसदों के बीच पहुंचे। पीएम मोदी के सांसदों के बीच पहुंचते ही हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन लगाने लगा और उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश