1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कुवैत के नेताओं की हत्या की रच रहे थे साजिश, पकड़े गए आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के 6 लोग; हुआ बड़ा खुलासा!

कुवैत के नेताओं की हत्या की रच रहे थे साजिश, पकड़े गए आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के 6 लोग; हुआ बड़ा खुलासा!

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 26, 2026 06:47 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 06:48 am IST

Iran Israel War: कुवैत में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो कथित रूप से कुवैत के नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे थे। इनके साथ 14 लोग और थे जो फरार हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Kuwait Leaders Assassination- India TV Hindi
कुवैत के नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Image Source : AP (प्रतीकात्मक फोटो)

Kuwait Leaders Assassination Plot: कुवैत में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनपर देश की टॉप लीडरशिप की हत्या की साजिश करने आरोप है। कुवैत के गृह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है। कुवैत के मंत्रालय के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी कथित तौर पर ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह से जुड़े हैं। वे खाड़ी देश कुवैत के नेताओं के मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे।

6 लोग पकड़े गए और 14 हो गए फरार

कुवैती गृह मंत्रालय ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 6 लोगों में से 5 कुवैती नागरिक हैं। जांच में यह भी पाया गया कि इस साजिश में शामिल अन्य 14 मेंबर कुवैत छोड़कर फरार हो चुके हैं। इन फरार आरोपियों की पहचान भी हो गई है, जिनमें 5 कुवैती नागरिक, पांच ऐसे कुवैती लोग जिनकी नागरिकता पहले ही देश रद्द कर चुका है, जबकि 2 ईरानी और 2 लेबनानी नागरिक भी इस नेटवर्क का पार्ट बताए जा रहे हैं।

आरोपियों ने कबूल की हिज्बुल्लाह से जुड़े होने की बात

कुवैत के गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में पता चला, जबकि उन्होंने एक आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह से जुड़े होने की बात भी कबूल की है। अफसरों का कहना है कि ये सभी लोग कुवैत की सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने का कुचक्र रच रहे थे।

पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पकड़े गए सभी 6 आरोपियों को पब्लिक प्रॉसीक्यूटर के पास भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियां गहराई से इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं, ताकि यह मालूम किया जा सके कि इस साजिश के पीछे और कौन-कौन है और इसके अंतरराष्ट्रीय संबंध कितने मजबूत हैं।

हालांकि, कुवैत में इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजाम को और सख्त कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- 'भारत के लिए खुला है हॉर्मुज का रूट', ईरान के विदेश मंत्री अरगची का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश