1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लाहौर में हुआ धुंआ-धुंआ, बारूदी VIDEO आया सामने; पाकिस्तान में मचा हड़कंप!

लाहौर में हुआ धुंआ-धुंआ, बारूदी VIDEO आया सामने; पाकिस्तान में मचा हड़कंप!

 Written By: Govind Singh
 Published : May 10, 2025 05:27 pm IST,  Updated : May 10, 2025 05:28 pm IST

भारत ने पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान के कई एयर बेस को पूरी ध्वस्त कर दिया है और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है।

पाकिस्तान के लाहौर में धमाके का वीडियो- India TV Hindi
पाकिस्तान के लाहौर में धमाके का वीडियो Image Source : INDIA TV

पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, लेकिन भारत ने इन सबका जवाब मजबूती से दिया है और पाकिस्तान अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो पाया है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी ध्वस्त कर दिया है। अब एक वीडियो सामने आया है, जो लाहौर का बताया जा रहा है। वीडियो में हमले के बाद धुंआ-धुंआ नजर आ रहा है।

वीडियो में दिखा रहा है कि लाहौर में धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि ये सुंदर इंडस्ट्रियल एरिया है। एक शख्स कह रहा है कि मिसाइल गिरी है। अंदर हो जाओ भाई। वीडियो सबसे पहले बनाया है। अभी-अभी हम फैक्ट्री पहुंचे हैं और अभी धमाका हुआ है।

भारत सेना ने की जवाबी कार्रवाई

पाकिस्तान की तरफ से लगातार आम भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। लाहौर, पेशावर, सरगोधा और सियालकोट समेत पाकिस्तान के कई इलाकों में भारतीय सेना की कार्रवाई से भारी तबाही मची है। भारतीय सेना लगातार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर रही है।

पाकिस्तान बढ़ा रहा तनाव

भारत के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा 22 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। भारत ने पाकिस्तान के किसी भी आम नागरिक और सैन्य बेस पर हमला नहीं किया था, सिर्फ आतंकवादियों के अड्डों को ध्वस्त किया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना के कई अफसर आतंकवादियों के जनाजे में भी शामिल हुए थे। इसके बाद से ही पाकिस्तान लगातार तनाव बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी पत्रकार ने खोला 'आतंकी पाकिस्तान' का कच्चा-चिट्ठा, शेयर किया 2001 का किस्सा

अफगानिस्तान से सटी सीमा पर बिगड़े हालात, पाकिस्तान के 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत; 5 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।