1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रहस्यमयी ढंग से गायब हुए ली शांगफू का अब तक नहीं चला पता, चीन ने दोंग जुन को बनाया अपना नया रक्षा मंत्री

रहस्यमयी ढंग से गायब हुए ली शांगफू का अब तक नहीं चला पता, चीन ने दोंग जुन को बनाया अपना नया रक्षा मंत्री

 Published : Dec 29, 2023 07:13 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 07:13 pm IST

चीन के रक्षामंत्री ली शांगफू का रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बाद से अब तक पता नहीं चल सका है। इधर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोंग जुन को नया रक्षामंत्री बना दिया है। इधर चीनी विदेश मंत्री चिन वांग भी लापता हो गए हैं। उन्हें छिन कांग की जगह विदेश मंत्री बनाया गया था।

चीन के नए रक्षामंत्री दोंग जुन (बाएं) और पूर्व रक्षामंत्री ली शांगफू (दाएं)- India TV Hindi
चीन के नए रक्षामंत्री दोंग जुन (बाएं) और पूर्व रक्षामंत्री ली शांगफू (दाएं) Image Source : FILE

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू का रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बाद से अब तक पता नहीं चल पाया है। ली शांगफू गायब हुए हैं या फिर उन्हें करवाया गया है, यह भी अपने आप में सबसे बड़ा रहस्य है। चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू के जीवित होने या कहीं होने का कोई प्रमाण नहीं मिल पाया है। अगस्त 2023 के बाद से ही चीनी रक्षामंत्री कहीं नजर नहीं आए हैं। ऐसे में रहस्य और भी गहरा गया है। इधर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोंग जुन को अपना नया रक्षामंत्री चुन लिया है। इससे पूरी दुनिया हैरान है। चीन के रक्षा मंत्री रहे ली शांगफू के राज को अब तक कोई समझ नहीं सका है। 
 
चीन ने बिना किसी स्पष्टीकरण के जनरल ली शांगफू को बर्खास्त करने के दो महीने बाद शुक्रवार को नौसेना कमांडर जनरल दोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री नामित किया। चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने अक्टूबर में ली के निष्कासन की पुष्टि की थी। यहां आधिकारिक मीडिया ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के कमांडर दोंग को एनपीसी की स्थायी समिति ने रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। मीडिया के मुताबिक, दोंग ने पीएलएएन के सभी प्रमुख नौसैनिक प्रभागों में काम किया है। हालांकि, उनकी उम्र की जानकारी नहीं दी गई है।

कौन हैं दोंग जुन

हांगकांग से प्रकाशित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के मुताबिक, 2021 में नौसेना के शीर्ष कमांडर बनने से पहले दोंग ने उत्तरी समुद्री बेड़े में अपनी सेवा दी जो रूसी नौसेना के साथ नियमित युद्धाभ्यास करती है। उन्होंने पूर्वी समुद्री बेड़े में भी काम किया है जो जापान के साथ संभावित संघर्षों पर ध्यान केंद्रित करता है। दोंग ने दक्षिणी कमान थिएटर में भी अपनी सेवाएं दी है जिसके जिम्मे दक्षिण चीन सागर की सुरक्षा है। शीर्ष रक्षा पदों के लिए नियुक्तियों को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा मंजूरी दी जाती है, जो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के महासचिव होने के अलावा केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रमुख भी हैं। ली से पहले विदेश मंत्री छिन कांग को भी बिना कारण बताए उनके पद से हटा दिया गया था। कांग के स्थान पर वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था। इस साल के शुरुआत में वांग ने छिन का स्थान लिया था। ली और छिन के दोनों का पता नहीं है। ली अगस्त के अंत से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया था। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर किया वर्ष का सबसे बड़ा हमला, एक साथ कई ठिकानों पर बरसीं 110 मिसाइलें; इतने लोग मरे

रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस कवि की रचना ने मचा दिया बवाल, जज ने कविता पढ़ने पर सुनाई 7 साल की सजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश