1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Live: रूस में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अमेरिका तक सुनामी की दहशत, जापान में 20 लाख लोग विस्थापित

Live: रूस में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अमेरिका तक सुनामी की दहशत, जापान में 20 लाख लोग विस्थापित

 Updated : Jul 30, 2025 06:33 pm IST

रूस के कामचटका में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के बाद अमेरिका के अलास्का, कैलिफोर्निया से लेकर जापान, इक्वाडोर, कनाडा समेत कई देशों के लिए सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। जापान में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। इसके बाद जापान में 20 लाख लोगों को विस्थापित करा दिया गया है।

सुनामी के खतरे के बाद ऊंची बिल्डिंग की छत पर चढ़े लोग।- India TV Hindi
सुनामी के खतरे के बाद ऊंची बिल्डिंग की छत पर चढ़े लोग। Image Source : AP

तोक्योः रूस के कामचटका में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के बाद अमेरिका के अलास्का, कैलिफोर्निया से लेकर जापान, इक्वाडोर, कनाडा समेत कई देशों के लिए सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। जापान में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। इसके बाद जापान में 20 लाख लोगों को विस्थापित करा दिया गया है। 

Live Tsunami after Russia Earthquakes: रूस में भूकंप के बाद सुनामी के खतरे से कई देशों में दहशत

Auto Refresh
Refresh
  • 5:07 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    रूस के अधिकारियों ने रद्द की सुनामी की चेतावनी

    कामचटका प्रायद्वीप और कुरील द्वीप समूह पर रूसी अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी है, लेकिन कहा है कि लहरों का कुछ खतरा बना हुआ है।

  • 4:13 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    चेतावनियों को घटाकर एडवाइजरी किया गया

    हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनियों को घटाकर एडवाइजरी कर दिया गया है।

  • 2:34 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    सुनामी की चेतावनी से ठीक पहले कैलिफ़ोर्निया के न्यूपोर्ट बीच में पक्षियों ने अजीब हरकतें कीं

  • 2:33 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    सुनामी के खतरे के चलते जापान के फुकुशिपा न्यूक्लियर प्लांट को कराया गया खाली

  • 1:54 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    सुनामी के चलते हवाई में आई बाढ़, गलियों में घुसा समुद्र का पानी

    सुनामी की लहरें आने से हवाई की गलियों में पानी घुस गया है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। 

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    रूस के अंट्सीफेरोव द्वीप पर दर्जनों स्टेलर सी लायन सुनामी लहरों से भागते हुए दिखे, देखें VIDEO

    रूस के अंट्सीफेरोव द्वीप पर दर्जनों स्टेलर सी लायन सुनामी की लहरों से भागते हुए दिखे। यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। यह घटना  रूस के सुदूरवर्ती अंट्सीफेरोव द्वीप पर हुई, जहां सुनामी की शक्तिशाली लहरों से घबराकर दर्जनों स्टेलर सी लायन (समुद्री शेर) भागते हुए देखे गए।

  • 12:35 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    प्रशांत महासागर में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें

    रूस में भूकंप के बाद जापान के कोस्टल एरियाज़ को ख़ाली करवाया जा रहा है। प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। समंदर की डरावनी लहरों से लोग दहशत में हैं और इलाका खाली कर चुके हैं। 

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    हवाई के तट से टकराने लगी हैं सुनामी की लहरें

    सुनामी तूफान की लहरें हवाई के तट से लगातार टकरा रही हैं। इस पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। राहत और बचाव दल इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। 

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका के तटीय राज्यों में भी सुनामी का खतरा

    रूस के कामचटका में भीषण भूकंप के बाद अमेरिका के तटीय राज्यों में भी सुनामी का खतरा है।

  • 12:30 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    प्रशांत महासागर में रूस से सटे 18 देशों में सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी

    रूस में भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में रूस से सटे 18 देशों में सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। 

  • 12:27 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    हवाई तक पहुंचा सुनामी का असर, देखें VIDEO

  • 12:26 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    हेलीकॉप्टर के जरिये तटों पर मौजूद लोगों को दी जा रही ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह

  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    रूस में भूकंप के बाद कामचटका तट पर 5 बेलुगा व्हेल मछलियां बहकर किनारे आईं

    रूस में भूकंप के बाद कामचटका तट पर 5 बेलुगा व्हेल मछलियां बहकर किनारे आईं। इसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है। 

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश