1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल तक में नजर आया महाकुंभ का असर, आंकड़ों की जुबानी समझें पूरी कहानी

नेपाल तक में नजर आया महाकुंभ का असर, आंकड़ों की जुबानी समझें पूरी कहानी

 Published : Mar 03, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 02:23 pm IST

नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मणि लामिछाने ने इसे लेकर बड़ी बात कही है। लामिछाने ने कहा कि महाकुंभ की वजह से भारत से नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या घटी है।

नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी (सांकेतिक तस्वीर) - India TV Hindi
नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

काठमांडू: फरवरी 2025 में 96,000 से अधिक पर्यटक नेपाल पहुंचे, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस वर्ष हिमालयी देश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में कमी देखी गई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, फरवरी महीने में 96,880 पर्यटक हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे। आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में थोड़ी कम रही है। 

क्या कहते हैं आंकड़े

फरवरी 2024 में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 97,426 थी। अन्य देशों के पर्यटकों की तुलना में नेपाल पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। इस साल फरवरी में 19,187 भारतीय हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे। इस अवधि में अमेरिका से 10,348, चीन से 8,232, ब्रिटेन से 5,057 और बांग्लादेश से 4,874 पर्यटक नेपाल आए। श्रीलंका से 4,370 और ऑस्ट्रेलिया से 3,737 पर्यटक नेपाल पहुंचे। 

महाकुंभ का प्रभाव

फरवरी 2024 में 25,578 भारतीय पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी जबकि इस साल फरवरी में यह संख्या 25 प्रतिशत कम रही। नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मणि लामिछाने ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने लाखों भारतीय तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया जिससे नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में एक बार फिर आग ने मचाई तबाही, चेतावनी जारी; देखें VIDEO

शेख हसीना के खिलाफ मुहम्मद यूनुस ने चली नई चाल, जानिए अब क्या किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश