1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के तट के पास मालवाहक पोत डूबा, 4 लोगों की मौत, 7 लोग लापता

चीन के तट के पास मालवाहक पोत डूबा, 4 लोगों की मौत, 7 लोग लापता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2021 06:50 pm IST,  Updated : Dec 12, 2021 06:50 pm IST

सरकारी संवाद समिति ‘शिनहुआ’ ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, उस समय पोत पर कुल 14 लोग सवार थे। अभी तक तीन लोगों को बचा लिया गया है और तीन अन्य लोग मृत पाए गए हैं। 

चीन के तट के पास मालवाहक पोत डूबा, 4 लोगों की मौत, 7 लोग लापता - India TV Hindi
चीन के तट के पास मालवाहक पोत डूबा, 4 लोगों की मौत, 7 लोग लापता  Image Source : ANI/REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत में यानताई शहर के तट के पास रविवार को हुआ हादसा
  • बचावकर्ता लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं
  • पोत पर कुल 14 लोग सवार थे, अभी तक 3 लोगों को बचा लिया गया है और 3 अन्य लोग मृत पाए गए हैं

बीजिंग: पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत में यानताई शहर के तट के पास रविवार को एक पोत के डूब जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग लापता हो गए। चीन के पर्यटन मंत्रालय के ‘बीहाई रेसेक्यू ब्यूरो’ ने बताया कि बचावकर्ता लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

सरकारी संवाद समिति ‘शिनहुआ’ ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, उस समय पोत पर कुल 14 लोग सवार थे। अभी तक तीन लोगों को बचा लिया गया है और तीन अन्य लोग मृत पाए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि चालक दल के लापता सदस्यों की तलाश के लिए एक हेलीकॉप्टर और एक पोत को भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश