1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुंचे भारत के कई तटरक्षक जहाज, चीन के खेमे में मच गई खलबली

श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुंचे भारत के कई तटरक्षक जहाज, चीन के खेमे में मच गई खलबली

 Published : Feb 28, 2024 05:33 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 05:33 pm IST

पिछले कुछ महीनों में भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों कोरा, काबरा और करंज ने कोलंबो की यात्रा की। उच्चायोग ने कहा कि भारतीय नौसेना और तटरक्षक जहाजों की श्रीलंका यात्रा का उद्देश्य दो मैत्रीय पड़ोसी देशों की नौसेनाओं के बीच सौहार्द और पारस्परिकता को बढ़ाना है। वहीं चीन भारत-श्रीलंका की इस जुगलबंदी से चिंतित है।

भारतीय तटरक्षक बल (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
भारतीय तटरक्षक बल (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PTI

कोलंबोः भारत-चीन में चल रहे तनाव के बीच भारतीय तटरक्षकों का बड़ा जत्था कई जहाजों के साथ जब श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुंचा तो चीन के खेमे में खलबली मच गई। इससे पहले चीन का जासूसी जहाज भी श्रीलंका के पोर्ट पर पहुंचकर कई बार सनसनी पैदा कर चुका है। मगर अब भारतीय जहाजों को श्रीलंका पहुंचने से चीन परेशान हो उठा है। बता दें कि पेशेवर आदान-प्रदान की सुविधा और संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित करने के लिए दो भारतीय तटरक्षक जहाज औपचारिक यात्रा पर श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुंचे हैं। यह जानकारी यहां भारतीय उच्चायोग ने दी।

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि एक भारतीय तटरक्षक गार्ड (आईसीजी) के अपतटीय गश्ती जहाज ‘समर्थ’ और तेज गश्ती जहाज ‘अभिनव’ मंगलवार को दक्षिणी बंदरगाह गाले पहुंचे। द्वीपीय देश श्रीलंका से प्रस्थान करने से पहले ये भारतीय जहाज दो से पांच मार्च तक कोलंबो जाएंगे। भारतीय तटरक्षक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक जहाज समर्थ और अभिनव आज श्रीलंका की सद्भावना यात्रा पर गाले बंदरगाह पहुंचे। आईसीजी जहाजों की इस यात्रा से श्रीलंका तटरक्षक बल के साथ पेशेवर आदान-प्रदान और संयुक्त अभ्यास की सुविधा मिलेगी।’’ भारतीय तटरक्षक जहाजों के कमांडिंग अधिकारी, उप महानिरीक्षक पी. प्रदीप कुमार और कमांडेंट (जेजी) प्रभात कुमार यात्रा के दौरान श्रीलंकाई तटरक्षक महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलेंगे।

प्रशिक्षण अभियान चलाएंगे भारतीय तटरक्षक

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "प्रवास के दौरान, ये जहाज वीबीएसएस (यात्रा, बोर्ड, खोज और जब्ती), अग्निशमन और क्षति नियंत्रण, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया पर श्रीलंकाई तटरक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करेंगे और कुछ अन्य पेशागत संवाद करेंगे।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इसके अलावा, यात्रा के दौरान योग, समुद्र तट की सफाई और वॉकथॉन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, गाले और कोलंबो से प्रस्थान के समय श्रीलंकाई तटरक्षक जहाज के साथ ‘पासेज एक्सरसाइज’ (पीएएसएसईएक्स) का आयोजन किया जाएगा।'' भारतीय तटरक्षक बल और इसकी क्षमता के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चे भी जहाज का दौरा कर सकते हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें

रफ्तार ने थाम दी जिंदगी की दौड़, पाकिस्तान में खाई में बस गिरने से 10 लोगों की मौत

 

ट्रंप ने निक्की हेली को मिशिगन के भी प्राइमरी चुनाव में हराया, बाइडेन ने भी दर्ज की जीत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश