1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में मारे गए 14 आतंकी, भीषण गोलीबारी में मुमताज इम्ती की भी हुई मौत

पाकिस्तान में मारे गए 14 आतंकी, भीषण गोलीबारी में मुमताज इम्ती की भी हुई मौत

 Published : May 20, 2026 05:21 pm IST,  Updated : May 20, 2026 05:39 pm IST

पाकिस्तान में बड़ी संख्या में आतंकी ढेर किए गए हैं। मारे गए आतंकियों को उसी इलाके में दफना भी दिया गया है। आतंकी कमांडरों काजिम और मुमताज इम्ती नीत समूहों के बीच गोलीबारी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PIXABAY

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के बीच बुधवार को हुई झड़प में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए। इस खूनी झड़प में कई अन्य घायल हो गए। 

गोलीबारी में मुमताज इम्ती भी मारा गया

पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे मध्य कुर्रम जिले के मनातो कामरान इलाके में स्वयंभू आतंकी कमांडरों काजिम और मुमताज इम्ती नीत समूहों के बीच झड़पें हुईं। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में मुमताज इम्ती भी मारा गया है। 

उसी इलाके में दफनाए गए आतंकी

झड़प के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को उसी इलाके में दफना दिया। मध्य कुर्रम में कई आतंकवादी गुटों की मौजूदगी की खबरों के बीच कई बार अभियान चलाए गए हैं। 

कल ही क्वेटा पहुंचे थे मुनीर

बता दें कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मंगलवार को क्वेटा छावनी का दौरा किया था। जहां उन्होंने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में तैनात टुकड़ियों के अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की थी। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, फील्ड मार्शल मुनीर ने अपने दौरे के दौरान क्वेटा स्थित कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में छात्र अधिकारियों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित किया था।

मुनीर ने फिर दोहराई ये बात 

मुनीर ने बलूचिस्तान में तैनात टुकड़ियों के अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की और मौजूदा सुरक्षा माहौल के पहलुओं पर जोर दिया। मुनीर ने दोहराया कि पाकिस्तानी सशस्त्र बल सभी तहत के आतंकवाद के उन्मूलन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 

अफगानिस्तान से लगा हुआ ये इलाका

मालूम हो कि पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत काफी अशांत है। यह इलाका अफगानिस्तान से लगा हुआ है। सीमा पहाड़ी और कठिन होने के कारण आतंकवादी समूहों की आवाजाही लंबे समय तक आसान रही। अफगान युद्धों का असर भी सीधे यहां पड़ा है। अफगानिस्तान के तनाव के बीच यहां कई सारे स्वयभूं आतंकी संगठन भी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: 

Monsoon 2026: कब आएगा मानूसन? सामने आ गई तारीख, IMD ने बताया पूरा शेड्यूल, गर्मी से मिलने वाली है बड़ी राहत

'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर विवाद को हमेशा के लिए खत्म करे सरकार', जानिए अरशद मदनी ने क्यों उठाई ये मांग?

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश