Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: चीन ने ईरान को दिए आक्रामक ड्रोन, रॉकेट ईंधन बनाने का केमिकल भी सौंपा

अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: चीन ने ईरान को दिए आक्रामक ड्रोन, रॉकेट ईंधन बनाने का केमिकल भी सौंपा

Reported By : Manish Prasad Edited By : Subhash Kumar Published : Mar 18, 2026 12:01 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 12:23 pm IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका की एक आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन, सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम समेत कई अहम चीजें दी हैं।

china gave weapons to iran- India TV Hindi
Image Source : AP चीन ने ईरान को दी बड़ी मदद।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग 19वें दिन में पहुंच चुकी है। अमेरिका और इजरायल ने लगातर हमले कर के ईरान में तबाही मचा दी है। तो वहीं, दूसरी ओर ईरान भी हार मानने को तैयार नहीं है और लगातार इजरायल और खाड़ी के देशों के ऊपर हमले कर रहा है। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस से जुड़े एक महत्वपूर्ण आयोग U.S.-China Economic and Security Review Commission ने अपनी नई रिपोर्ट में बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन, रॉकेट ईंधन से जुड़े रसायन और सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम उपलब्ध कराया है, जिनका इस्तेमाल पश्चिम एशिया में हमलों के लिए किया जा रहा है।

क्रूज मिसाइल का सौदा भी लगभग तय था

आयोग ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट “China-Iran Fact Sheet” में कहा कि फरवरी 2026 में अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमलों से पहले के दिनों में चीन सीधे तौर पर ईरान को हथियार बेचने में लगा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन उपलब्ध कराए और एंटी-शिप क्रूज मिसाइल बेचने का एक बड़ा सौदा भी लगभग तय हो गया था, हालांकि मिसाइल की डिलीवरी की तारीख पर दोनों देशों के बीच अंतिम सहमति नहीं बनी थी।

ईरान को रॉकेट ईंधन बनाने वाला केमिकल भी बेचा

अमेरिकी आयोग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन ने ईरान को रॉकेट ईंधन बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक अहम रसायन सोडियम पर्क्लोरेट बेचने की अनुमति दी। लगभग 2 मार्च 2026 के आसपास ईरान के दो सरकारी जहाज चीन के गाओलान बंदरगाह से रवाना हुए, जिनमें इस रसायन की खेप होने का अनुमान है। यह रसायन ठोस रॉकेट ईंधन बनाने में इस्तेमाल होता है, जिसका उपयोग मिसाइलों में किया जाता है। ​रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 में भी चीन ने ईरान को करीब 1000 टन सोडियम पर्क्लोरेट भेजा था।

चीन ने दिए सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम

अमेरिकी आयोग ने यह भी दावा किया है कि 2021 में चीन ने ईरान को अपने सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम Navigation Satellite System तक सैन्य स्तर की पूरी पहुंच दे दी थी। रिपोर्ट के अनुसार यह संभव है कि ईरान वर्तमान में पश्चिम एशिया में ड्रोन और मिसाइल हमलों के लिए इसी सिस्टम का उपयोग कर रहा हो।

ये भी पढ़ें- ईरान में बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के परिसर में हुआ हमला, जानें इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने क्या कहा

ईरान-इजरायल जंग नहीं रुकी तो रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचेगी भुखमरी, और साढ़े 4 करोड़ लोगों पर संकट; WFP ने दी चेतावनी

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement