1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका, 50 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका, 50 से ज्यादा घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 07, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 03:01 pm IST

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए धमाकों में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 15 छात्र और 5 शिक्षक शामिल हैं। घटना केलापा गेडिंग स्थित नेवी परिसर में हुई।

जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका।- India TV Hindi
जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका। Image Source : JAKARTA POLICE

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित केलापा गेडिंग इलाके की एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाका हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेट सीनियर हाई स्कूल 72 (SMA नेगेरी 72) की मस्जिद में हुए ये धमाके जुमे की नमाज के वक्त हुए। इस धमाके में कम से कम 15 स्टूडेंट्स और 5 टीचर्स घायल हो गए। स्कूल नेवी कंपाउंड के अंदर है, इसलिए वहां तुरंत नेवी के जवान और पुलिस पहुंच गए। धमाके दोपहर करीब 12:30 बजे हुए।

अचानक हुआ जोरदार धमाका

गवाहों के मुताबिक, मस्जिद के मुख्य हॉल के पीछे की तरफ से तेज आवाज आई और वहां धुआं फैल गया। नमाजी इधर-उधर भागने लगे। गणित के टीचर बुदि लकसोनो ने बताया, 'खुत्बा शुरू ही हुआ था कि अचानक जोर का धमाका हुआ। कमरे में धुआं भर गया। बच्चे रोते-चीखते बाहर भागे, कुछ गिर पड़े।' ज़्यादातर ज़ख्मी लोगों को कांच के टुकड़ों से चोट आई या धमाके की आवाज़ से कान पर असर हुआ। सभी को पास के केलापा गेडिंग क्लिनिक ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

नेवी के जवान मौके पर तैनात

धमाके के तुरंत बाद नेवी के जवानों और जकार्ता पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। बॉम्ब स्क्वायड ने मस्जिद और आसपास की पूरी तलाशी ली। पुलिस ने कहा, 'शुरुआती जांच में धमाके की वजह साफ नहीं हुई। हो सकता है बिजली का शॉर्ट सर्किट हो या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खराब हो गया हो। लेकिन मौके से कुछ शक पैदा करने वाली चीजें मिली हैं जैसे कि घर में बने बम जैसे पार्ट्स, रिमोट कंट्रोल, एयरसॉफ्ट गन और रिवॉल्वर टाइप हथियार।'

घटना की जांच जारी

पुलिस ने कहा कि धमाकों से जुड़ी जांच जारी है। सारी चीजों को फॉरेंसिक और बॉम्ब डिस्पोजल एक्सपर्ट्स जांचेंगे। अभी तक किसी तरह का दावा करना जल्दबाजी होगा। फिलहाल स्कूल बंद कर दिया गया है और इलाके में सख्त पहरा है। पुलिस जल्द ही पूरी रिपोर्ट जारी करेगी।

यह भी पढ़ें-

'पाकिस्तान की फौज ने अपने ही लोगों को मार डाला', बलूचिस्तान से लेकर खैबर पख्तूनख्वा तक भड़का गुस्सा

फिलीपींस के बाद कालमेगी तूफान ने वियतनाम में मचाई तबाही, VIDEO में देखें तूफान का विकराल रूप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश