1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran US War: ईरान-अमेरिका में शांति वार्ता कराने निकला "अशांति दूत", तेहरान के बाद मुनीर की वाशिंगटन जाने की तैयारी

Iran US War: ईरान-अमेरिका में शांति वार्ता कराने निकला "अशांति दूत", तेहरान के बाद मुनीर की वाशिंगटन जाने की तैयारी

 Published : Apr 16, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 12:09 pm IST

Iran US War: ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में हुई पहले दौर की वार्ता बुरी तरह फेल होने के बाद पाकिस्तान अब अपनी इज्जत बचाने के लिए दूसरे दौर की वार्ता करवाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।

तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मिलते पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर- India TV Hindi
तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मिलते पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर Image Source : PTI

Iran US War: दुनिया भर में अराजकता, आतंकवाद और अशांति का पर्याय बना पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता कराने निकल पड़ा है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर फिलहाल तेहरान में हैं और वह ईरानी अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक कर रहे हैं। इसके बाद मुनीर वहीं से सीधे अमेरिका जाने की तैयारी में हैं। अलजजीरा मीडिया ने दावा किया है कि तेहरान के बाद मुनीर सीधे वाशिंगटन की उड़ान भरेंगे। 

पहले दौर की वार्ता में फेलियर साबित हुआ था पाकिस्तान

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका के बीच गत 11 अप्रैल को पहली शांति वार्ता हुई थी। मगर पाकिस्तान इसमें फेल साबित हुआ था। 21 घंटे तक चली वार्ता के बाद भी इस बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल सका था और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी प्रतिनिधि मंडल एक दूसरे पक्ष को कोसते हुए अपने-अपने देश रवाना हो गए थे। 

पाकिस्तान करना चाहता है अपनी इमेज ब्राडिंग

पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता कराकर अपनी इमेज सुधारना चाहता है। ताकि उसे और देश भी कर्जा दे सकें। पहले दौर की वार्ता फेल होने के बावजूद पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर अपने मकसद में कामयाब हो गए। पाकिस्तान को इस्लामाबाद वार्ता के तुरंत बाद सऊदी और कतर से 5 अरब डॉलर की सहयोग राशि मिल गई। पाकिस्तान की नजर अब ओमान जैसे देशों पर भी है, जो उसकी झोली में कुछ और रकम डाल सकता है। लिहाजा पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर कल वाशिंगटन जाने वाले हैं। अल जजीरा ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से यह खबर दी है। 

2 दिन से तेहरान में हैं मुनीर

पाकिस्तान इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीति में मध्यस्थता का प्रयास कर रहा है। मुनीर बुधवार से ही तेहरान के दौरे पर हैं, जहां वह ईरानी अधिकारियों से उच्चस्तरीय बातचीत के जरिये दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने के लिए सहमति बना रहे हैं। क्योंकि मुनीर की इस यात्रा का मुख्य मकसद अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत को फिर से शुरू कराना है, जो पिछले हफ्ते इस्लामाबाद में बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई थी। तेहरान में मुनीर की मुलाकात ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से हुई। पाकिस्तानी सैन्य सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच फासले को कम करने और सीजफायर को मजबूत बनाने के प्रयासों का हिस्सा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश