1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार के एक गांव में सेना ने किया बड़ा हमला, बच्चों समेत 24 लोगों की मौत

म्यांमार के एक गांव में सेना ने किया बड़ा हमला, बच्चों समेत 24 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 08, 2025 08:59 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 08:59 pm IST

म्यांमार सेना के हमले में एक गांव के 24 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हमले में 50 लोग घायल हुए हैं।

म्यांमार सेना। - India TV Hindi
म्यांमार सेना। Image Source : AP

बैंकॉक: म्यांमार में सेना के हमले में बच्चों समेत कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक प्रतिरोध समूह के सदस्य, ग्रामीणों और मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। खबरों में कहा गया है कि सोमवार रात देश के मध्य सागाइंग क्षेत्र के एक गांव को निशाना बनाकर मोटर से चलने वाले एक पैराग्लाइडर से हमला किया गया।

गांव को निशाना बनाकर किया हमला

खबरों के अनुसार गांव में बौद्ध उत्सव मनाया जा रहा था और म्यांमा की सैन्य सरकार द्वारा बंदी बनाए गए राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए एक रैली निकाली गई थी। बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए एक प्रतिरोध सेनानी ने बताया कि पैराग्लाइडर ने शाम लगभग 7:15 बजे दो बम गिराए, जिससे लगभग 20 से 40 लोगों की मौत हो गई।

 

हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल

सेना के इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें वह स्वयं भी शामिल हैं। म्यांमार में 2021 में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार के सैन्य तख्तापलट के बाद से गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। खबरों के अनुसार, सैन्य कार्रवाई में अब तक 7,300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश