1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Nepal Protest: नेपाल में हिंसक आंदोलन जारी, पीएम ओली के बाद अब राष्ट्रपति पौडेल ने भी दिया इस्तीफा

Nepal Protest: नेपाल में हिंसक आंदोलन जारी, पीएम ओली के बाद अब राष्ट्रपति पौडेल ने भी दिया इस्तीफा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 09, 2025 05:29 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 07:50 pm IST

नेपाल में आंदोलन जारी है। प्रधानमंत्री केपी ओली के बाद अब राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। जानिए अब आगे क्या होगा?

नेपाल के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
नेपाल के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा Image Source : FILE PHOTO

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शन के बाद पीएम केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया। अब नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हालात अभी तक तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोशल मीडिया बैन किए जाने के बाद भड़के युवाओं ने आंदोलन छेड़ दिया और सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन में अबतक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। सोमवार को पीएम ओली ने कहा था कि पद से इस्तीफा देना पड़ा तो दे देंगे लेकिन सोशल मीडिया से बैन नहीं हटाएंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की नाराजगी को देखते हुए बैन हटा लिया गया।


पहले पीएम फिर राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने स्वीकार कर लिया। लेकिन इसके बाद राष्ट्रपति पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हो रहे हैं।

पीएम ओली ने इस्तीफे में क्या लिखा

नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार, मुझे 31 आषाढ़, 2081 बी.एस. को प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया था। देश की वर्तमान असाधारण स्थिति को ध्यान में रखते हुए, और संविधान के अनुसार, एक राजनीतिक रास्ता निकालने और स्थिति को हल करने के लिए आगे की पहल करने हेतु, संविधान के अनुच्छेद 77 (1) के अनुसार, मैं आज से प्रभावी, प्रधान मंत्री के पद से अपना इस्तीफा देता हूं।

संसद भवन को किया आग के हवाले



नेपाली सेना ने संभाली कमान

देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज़ होने के साथ, नेपाली सेना ने भैसपति स्थित मंत्रियों के आवासों से हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करके उन्हें बाहर निकाला। यह कदम मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के घरों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद उठाया गया है, जिसमें भैसपति स्थित एक मंत्री के आवास को आग लगा देना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:
Nepal Gen Z Protest: पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में लगाई आग, पत्नी की जलने से हुई दर्दनाक मौत

Nepal Protest: नेपाल में विरोध प्रदर्शन के बीच आसमान से होने लगी पैसों की बारिश, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश