1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किम जोंग उन ने अपने सैनिकों को दी खुली छूट! बोले 'हमला करने में नहीं करेंगे संकोच'

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों को दी खुली छूट! बोले 'हमला करने में नहीं करेंगे संकोच'

 Published : Oct 18, 2024 10:39 am IST,  Updated : Oct 18, 2024 10:39 am IST

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। सड़क और रेल संपर्क मार्गों को भी ध्वस्त करने के बाद अब उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा कि उनकी सेना हमला करने से पीछे नहीं हटेगी।

Kim Jong Un With Army- India TV Hindi
Kim Jong Un With Army Image Source : FILE AP

सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से कहा है कि वो दक्षिण कोरिया को एक शत्रु राष्ट्र के रूप में मानें। किम ने जोर दिया कि अगर दक्षिण कोरिया उनकी संप्रभुता का उल्लंघन करता है तो उस पर हमला करने में संकोच नहीं किया जाएगा। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है। सेना मुख्यालय में किम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस सप्ताह उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को एक ‘‘शत्रु राष्ट्र’’ के रूप में परिभाषित करने के लिए अपने संविधान को संशोधन किया है।

बढ़ रहा है झड़प का खतरा

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से जुड़े सड़क और रेल संपर्क मार्गों को भी ध्वस्त कर दिया है। यह कदम किम के उस आह्वान के अनुरूप है जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ मेल-मिलाप के संबंध को त्यागने पर जोर दिया था। विश्लेषकों का मानना ​​है कि उत्तर कोरिया के इस कदम से सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित झड़पों का खतरा बढ़ रहा है, हालांकि उत्तर कोरिया के लिए अमेरिकी और दक्षिण कोरिया की मजबूत सेनाओं के सामने बड़े पैमाने पर हमले के बारे में सोचना काफी हद तक संभव नहीं है। 

Kim Jong Un With Army
Image Source : FILE APKim Jong Un With Army

उत्तर कोरिया लगातार दे रहा है धमकी

उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी की द्वितीय कोर के मुख्यालय में दौरे के दौरान किम ने सैनिकों से कहा कि वो दक्षिण कोरिया के विरुद्ध आक्रामक तरीके से बल प्रयोग को ‘‘देशवासियों के खिलाफ नहीं बल्कि शत्रु देश के खिलाफ वैध जवाबी कार्रवाई के रूप में देखें।’’ उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, उन्होंने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करता है, तो उनके सैनिक उसके विरुद्ध बल का प्रयोग करने में संकोच नहीं करेंगे। दक्षिण कोरिया ने किम की टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उत्तर कोरिया हाल में अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के खिलाफ लगातार भड़काऊ धमकियां दे रहा है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Yahya Sinwar Killed: दांतों के सैंपल, फिंगरप्रिंट और DNA टेस्ट; ऐसे हुई याह्या सिनवार की पहचान

याह्या सिनवार की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने दी धमकी, कहा 'इजरायल के साथ और तेज होगी जंग'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश