1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. North Korea: मौत के बाद भी दुनिया को तबाह कर सकते हैं 'किम जोंग उन', उत्तर कोरिया के इस फैसले से मचा हड़कंप, दे डाली धमकी

North Korea: मौत के बाद भी दुनिया को तबाह कर सकते हैं 'किम जोंग उन', उत्तर कोरिया के इस फैसले से मचा हड़कंप, दे डाली धमकी

 Written By: Shilpa
 Published : Sep 11, 2022 12:19 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 06:31 pm IST

North Korea Nuclear Weapons: किम ने गुरुवार को उत्तर कोरिया की संसद में ये बात कही थी। संसद में सदस्यों ने परमाणु हथियार का उपयोग करने से जुड़ा प्रस्ताव भी पारित किया था। इस प्रस्ताव को किम ने परमाणु हथियारों के संबंध में देश की स्थिति को पुख्ता करने वाला कदम बताया।

Kim Jong Un-North Korea- India TV Hindi
Kim Jong Un-North Korea Image Source : AP

Highlights

  • उत्तर कोरिया ने दुनिया को दी धमकी
  • परमाणु बम से हमला कर सकता है देश
  • किम जोंग मौत के बाद भी बनेंगे खतरा

North Korea Nuclear Weapons: उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार को लेकर निर्धारित किए गए सिद्धांत ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस देश ने स्पष्ट कहा है कि अगर इनके नेता किम जोंग उन को मार दिया जाता है, तो उत्तर कोरिया बिना चेतावनी दिए परमाणु मिसाइल लॉन्च करेगा। ऐसा पहली बार है, जब इस देश ने कहा है कि अगर उसके नेता पर हमला होता है, तो वह भी हमला करने का अधिकार रखता है। किम जोंग उन के इन कानून को संसद ने पास कर दिया है। जिसके बाद अगर उत्तर कोरिया को लगता है कि विदेशी हथियार देश के रणनीतिक लक्ष्यों या फिर देश के नेता को निशाना बनाते हैं, तो वह उससे पहले ही उस पर परमाणु हमला कर सकता है। 

इससे कुछ दिन पहले ही दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने अपील करते हुए कहा था कि अगर उत्तर करोया अपने परमाणु हथियारों को त्याग दे, तो वह उसे बड़ा आर्थिक पैकेज देने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को ही उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश अपने परमाणु कार्यक्रम को कभी बंद नहीं करेगा, क्योंकि उसे अमेरिका का प्रतिरोध करने के लिए इसकी जरूरत है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कहा था, किम ने आरोप लगाया कि अमेरिका उत्तर कोरिया की सुरक्षा को कमजोर करने और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास कर रहा है। 

परमाणु हथियार से जुड़ा प्रस्ताव हुआ पास

किम ने गुरुवार को उत्तर कोरिया की संसद में ये बात कही थी। संसद में सदस्यों ने परमाणु हथियार का उपयोग करने से जुड़ा प्रस्ताव भी पारित किया था। इस प्रस्ताव को किम ने परमाणु हथियारों के संबंध में देश की स्थिति को पुख्ता करने वाला कदम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। किम ने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कोई बातचीत नहीं होंगी। वह व्यापार के लिए किसी भी देश के साथ परमाणु हथियारों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। 

किम जोंग उन अपने पिता की तरह ही परमाणु हथियारों खत्म करने की इच्छा नहीं रखते हैं क्योंकि इससे उन्हें देश पर राज करने में मदद मिलती है। हालांकि उनकी सोच ये है कि प्योंगयांग तभी हथियारों का इस्तेमाल करेगा, अगर कोई देश उसपर पहले हमला करता है। 

उत्तर कोरिया ने बताया कब करेगा हमला

उत्तर कोरिया का नया कानून कहता है कि वह तभी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा, अगर उसके देश पर बहुत अधिक नुकसान करने वाले किसी हथियार से हमला होता है। अगर देश के नेतृत्व, परमाणु फोर्स कमांड या जरूरी रणनीतिक लक्ष्यों पर गैर परमाणु हमला होता है, तो भी वह परमाणु बम से हमला कर सकता है। 

अपनी मौत के बाद भी दुनिया तबाह कर सकते हैं किम

अमेरिका के स्टिमसन सेंटर में 38 नॉर्थ प्रोग्राम के डायरेक्टर और वरिष्ठ फेलो जैली टाउंस का कहना है कि यह सटीक खुफिया जानकारी प्राप्त करने और उन निर्णयों को लेने की उत्तर की क्षमता के बारे में गंभीर सवाल पैदा करता है। किम का यह कदम दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल की टिप्पणियों के जवाब में हो सकता है, जिन्होंने पहले सुझाव दिया था कि अगर उत्तर कोरिया हमला करने की तैयारी में है, तो हमें उसकी किल चेन पर निरावर हमला करने की जरूरत होती। अब जवाब में किम जोंग उन ने दुनिया को बता दिया है कि मरने के बाद भी वह अपने दुश्मनों को तबाह करने की ताकत रखते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश