1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का बड़ा ऐलान, ताकत बढ़ाने के लिए थामेंगे पुतिन का हाथ

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का बड़ा ऐलान, ताकत बढ़ाने के लिए थामेंगे पुतिन का हाथ

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 12, 2023 09:07 am IST,  Updated : Jun 12, 2023 10:52 am IST

उत्तर कोरिया की स्टेट न्यूज एजेंसी केसीएनए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक किम जोंग उन मुल्क की ताकत बढ़ाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ थामेंगे।

किम जोंग उन, शासक, उत्तर कोरिया- India TV Hindi
किम जोंग उन, शासक, उत्तर कोरिया Image Source : फाइल

सियोल: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ थामकर अपने देश को एक ताकतवर मुल्क बनाने के साझा लक्ष्य पर चलने का ऐलान किया है। उन्होंने रूस के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की भी बात कही है। यह जानकारी स्टेट मीडिया केसीएनए की तरफ से दी गई।

 यूक्रेन पर रूसी हमले के फैसले का बचाव

किम जोंग उन ने रूसी नेशनल डे को लेकर राष्ट्रपति पुतिन को भेजे संदेश में यूक्रेन पर रूसी हमले के फैसले का बचाव किया। किम जोंग ने रूस के प्रति अपने पूरे समर्थन और एकजुटता को प्रदर्शित किया। केसीएनए द्वारा प्रकाशित संदेश में किम जोंग ने कहा, 'न्याय की जीत सुनिश्चित है और रूस के लोग जीत के इतिहास में अपने गौरव को जोड़ना जारी रखेंगे।'

मॉस्को के साथ नजदीकी रणनीतिक सहयोग 

किम जोंग ने मॉस्को के साथ नजदीकी रणनीतिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक शक्तिशाली देश के निर्माण के भव्य लक्ष्य को पूरा करने के लिए दोनों देशों के लोगों की आम भावना के अनुरूप मैं रूसी राष्ट्रपति के साथ दृढ़ता से हाथ मिलाते हूं।

क्रेमलिन के साथ घनिष्ठ संबंध 

उत्तर कोरिया ने क्रेमलिन के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने पर जोर दिया है और पिछले साल यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद मास्को का समर्थन किया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने अमेरिका और पश्चिमी देशों पर आधिपत्य की नीति अपनाने और अत्याचार का आरोप लगाया है। (REUTERS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश