1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'सिंधु के एक एक बूंद पानी पर हमारा हक है', पाक पीएम शहबाज के मुंह पर गीदड़भभकी और मन में खौफ

'सिंधु के एक एक बूंद पानी पर हमारा हक है', पाक पीएम शहबाज के मुंह पर गीदड़भभकी और मन में खौफ

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 04, 2025 02:10 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 03:38 pm IST

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है और कहा है कि सिंधु नदी के एक एक बूंद पर हमारा हक है। एक तरफ उन्हें ऑपरेशन-2 का डर भी सता रहा है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ- India TV Hindi
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ Image Source : FILE PHOTO

पाकिस्तान, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान करारी शिकस्त खाने के बावजूद भारत को फिर जंग की गीद़ड़भभकी दे रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पीएम मोदी गोली  और पानी रोकने की बात कर रहे हैं। शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत हमें लगातार धमकियां दे रहा है, लेकिन अगर फिर जंग हुई तो भारत को सबक सिखाएंगे। शहबाज शरीफ ने कहा कि वो कभी कहते हैं कि गोला से जवाब देंग, कभी कहते हैं कि पानी बंद कर देंगे। मैं समझता हूं कि सिंधु नदी के पानी का एक एक कतरा पाकिस्तान की आवाम का हक है।

शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी के पानी पर पाकिस्तान का हक है हमने साल 1960 में इंडस वॉटर एग्रीमेंट किया था। अब पानी के लिए हिंदुस्तान दिन रात हमको धमकियां देता है। जिस तरह इस जंग से पहले धमकियां दे रहा था उसका मज़ा उसने चख लिया हैष अब मजीद भी उसने खुदा न खास्ता हरकत की तो हम उन्हें सबक सिखाएंगे।

पीएम मोदी के बयान का खौफ

पाकिस्तान पर पीएम मोदी के रोटी खाओ नहीं तो मेरी गोली है ही, वाले बयान का खौफ साफ साफ नजर आ रहा है। शहबाज शरीफ से लेकर बिलावल भुट्टो तक मोदी के इस बयान को लेकर रोना  रो रहे हैं। शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में अपनी स्पीच के दौरान मोदी के इस बयान का जिक्र किया तो बिलावल भुट्टो ने अमेरिका में मोदी के इस बयान को लेकर रोना रोया। मोदी को गोली वाले बयान का पाकिस्तान में कितना खौफ है। ये पाकिस्तान से हजारों किलोमीटर दूर साफ साफ दिखा।

अमेरिका में गिड़गिड़ाए बिलावल

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पीएम मोदी लगातार पाकिस्तान के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं। बिलावल ने पीएम मोदी के 'रोटी खाओ नहीं तो मेरी गोली है ही'..वाले बयान का जिक्र किया। बिलावल पाकिस्तान का डेलीगेशन लेकर अमेरिकी दौरे पर पहुंचे हैं और वो इस दौरान भारत के साथ बातचीत को लेकर गिड़गिड़ाते दिखे। अंतराष्ट्रीय समुदाय से अपना रोल निभाने को कहा। बिलावल ने कहा पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश