1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के हमले में मारे गए तालिबान के शिक्षामंत्री निदा मुहम्मद, तुर्की मीडिया का दावा

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के हमले में मारे गए तालिबान के शिक्षामंत्री निदा मुहम्मद, तुर्की मीडिया का दावा

 Published : Feb 27, 2026 12:34 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 12:34 pm IST

Pakistan-Afghanistan War:पाकिस्तान-अफगानिस्तान में संघर्ष के दौरान बड़ा दावा सामने आ रहा है। तुर्की मीडिया की ओर से दावा किया गया है कि पाकिस्तानी हमले में तालिबान के शिक्षामंत्री निदा मुहम्मद की मौत हो गई है।

पाकिस्तानी हमले में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। - India TV Hindi
पाकिस्तानी हमले में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। Image Source : X@RTEURDU

Pakistan-Afghanistan War:अंकाराः पाकिस्तान-अफगानिस्तान के संघर्ष में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। तुर्की मीडिया रॉयल टाइन न्यूज डॉट काम का दावा है कि पाकिस्तान के हमले में तालिबान के शिक्षामंत्री निदा मुहम्मद नदीम मारे गए हैं। हमले के स्थान वाला एक फोटो भी शेयर किया गया है, जहां एक वाहन के परखच्चे उड़े हुए देखे जा रहे हैं। 

अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक शहर में हुआ हमला

तुर्की मीडिया के अनुसार पाकिस्तान ने यह हमला अफगान शहर स्पिन बोल्डक में किया, जिसमें एक वाहन को निशाना बनाया गया। रिपोर्टों के अनुसार उसमें एक महत्वपूर्ण कमांडर सवार था। अफगान तालिबान के शिक्षा मंत्री निदा मुहम्मद नदीम उसी वाहन में थे। उन्होंने पहले नंगरहार के गवर्नर के रूप में सेवा की थी। दावा किया गया है कि हमले में उनकी मौत हो गई। तुर्की मीडिया ने इस दौरान स्वतंत्र स्रोतों के हवाले 133 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का भी दावा किया है, जबकि 200 से अधिक को घायल बताया है। 

पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान को हुआ क्या नुकसान

दावने के अनुसार पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के दो कोर मुख्यालय, तीन ब्रिगेड मुख्यालय, दो हथियार डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन मुख्यालय, दो सेक्टर मुख्यालय, और 80 से अधिक टैंक, तोपें तथा बख्तरबंद वाहन नष्ट हो गए। बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सीमा पर संघर्ष जारी है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से भीषण गोलीबारी की सूचना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश