1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हुआ हमला तो तड़प उठा हाफिज सईद का बेटा, जानें क्या किया

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हुआ हमला तो तड़प उठा हाफिज सईद का बेटा, जानें क्या किया

 Published : Apr 17, 2026 06:02 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 06:02 pm IST

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सह-संस्थापक आमिर हमजा पर हमला किया था। इस हमले के बाद हाफिज सईद के बेटा हाफिज तल्हा सईद तड़प उठा है। चलिए जानते हैं कि उसने किया क्या है।

लश्कर आतंकी आमिर हमजा- India TV Hindi
लश्कर आतंकी आमिर हमजा Image Source : REPORTER INPUT

लाहौर: पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन बंदूकधारियों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सह-संस्थापक आमिर हमजा पर गोलीबारी की थी। हमजा को लाहौर में हुए इस हमले में गोली लगी थी। गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारी एक बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने लाहौर में टीवी चैनल के दफ्तार के पास, पेको रोड पर एक गाड़ी पर गोलीबारी की थी। 

खुफिया एजेंसियां कर रही हैं जांच

जिस वाहन पर बंदूकधारियों ने फायरिंग की थी वह निजी टीवी चैनल '24NewsHD TV' की थी, जिसका मालिकाना हक गृह मंत्री मोहसिन नकवी के पास है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया, "अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।'' उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। 

पुलिस ने क्या बताया?

जब गाड़ी पर हमला हुआ, तब चैनल के कार्यक्रम के होस्ट जस्टिस (रिटायर्ड) नजीर अहमद गाजी और हमजा गाड़ी में ही मौजूद थे। गोली लगने के बाद हमजा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। पंजाब पुलिस ने बताया कि, "घटना की जानकारी मिलते ही SSP ऑपरेशंस तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। SSP ऑपरेशंस तौकीर नईम ने प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की है।"

जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। CCTV फुटेज और जियो-फेंसिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करके संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं। अलग-अलग जगहों पर तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल लोगों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हाफिज सईद के बेटे ने की हमजा से मुलाकात

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमजा को लाहौर के जौहर टाउन स्थित उनके घर पर पहुंचा दिया गया है, जहां पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन 'जमात-उद-दावा' (JuD) के राजनीतिक मोर्चे 'पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग' (PMML) के नेताओं ने भी हमजा से मुलाकात की है। इन नेताओं में हाफिज सईद के बेटा हाफिज तल्हा सईद भी शामिल था। उन्होंने बताया कि टीवी होस्ट और रिटायर्ड जस्टिस गाजी, जो इस हमले में बाल-बाल बच गए, हाफिज सईद के कानूनी सलाहकार रहे हैं।

अमेरिका ने हमजा को घोषित किया है आतंकी

PMML ने हमजा पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि इस घटना में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। हमजा को LeT के सरगना हाफिज सईद के बाद संगठन का दूसरा सबसे अहम नेता माना जाता है। हाफिज सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है, जहां उसे टेरर फाइनेंसिंग (आतंकवाद के लिए पैसे जुटाने) के मामलों में कई साल की सजा सुनाई गई है। अमेरिका ने हमजा को आतंकवादी घोषित किया हुआ है।

यह भी पढ़ें:

इजरायल और लेबनान में सीजफायर के बाद बदले हालात, घर लौट रहे हैं हजारों परिवार

ईरान जंग की वजह पैदा हुआ ऊर्जा संकट, तमाम देश खोज रहे विकल्प; जानिए चल क्या रहा है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश