1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमला, छह सुरक्षा कर्मियों की मौत, 22 अन्य घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमला, छह सुरक्षा कर्मियों की मौत, 22 अन्य घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Mar 30, 2022 12:44 pm IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक किले के अंदर स्थित सुरक्षा मुख्यालय पर बुधवार को आतंकवादी हमले में कम से कम छह सुरक्षाकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए

Pakistan attack Six security personnel killed 22 others injured in terrorist attack- India TV Hindi
Pakistan attack Six security personnel killed 22 others injured in terrorist attack   Image Source : सांकेतिक तस्वीर

Highlights

  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमला
  • छह सुरक्षा कर्मियों की मौत, 22 अन्य घायल
  • मुठभेड़ में तीन हमलावर भी मारे गए

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक किले के अंदर स्थित सुरक्षा मुख्यालय पर बुधवार को आतंकवादी हमले में कम से कम छह सुरक्षाकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी वकार अहमद खान ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एफसी लाइन पर हमला किया गया। 

मुठभेड़ में तीन हमलावर भी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि टैंक जिले की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश