1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में धमाका, 1 व्यक्ति की मौत और 8 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में धमाका, 1 व्यक्ति की मौत और 8 घायल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 26, 2025 05:31 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 05:31 pm IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बम ब्लास्ट होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह एक आइईडी ब्लास्ट था।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट। - India TV Hindi
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट। Image Source : AP

अरची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को सड़क किनारे रखे बम की चपेट में एक बस के आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। खुजदार जिला आयुक्त यासिर इकबाल दश्ती ने मीडिया को बताया कि रावलपिंडी से खुजदार आ रही बस शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर राजमार्ग पर विस्फोट की चपेट में आ गई। दश्ती ने कहा कि विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। 

उन्होंने कहा कि सभी घायलों को तुरंत खुजदार ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सड़क पर खड़ी एक ऑल्टो गाड़ी में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाया गया था और जब यात्री बस करीब आई तो विस्फोटक में ब्लास्ट कर दिया गया।" अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालाँकि, प्रतिबंधित अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हाल के महीनों में अधिकांश आतंकी हमलों को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने हाल ही में तुरबत में एक यात्री बस पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी भी ली, जिसमें चार लोग मारे गए और 32 घायल हो गए। (एपी) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश