1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में ब्लास्ट, एक शख्स की मौत, कई घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में ब्लास्ट, एक शख्स की मौत, कई घायल

 Published : Sep 06, 2025 10:58 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 11:21 pm IST

यह विस्फोट बाजौर जिले की खार तहसील के कौसर क्रिकेट मैदान में हुआ। बाजौर जिले के पुलिस अधिकारी वकास रफीक ने पुष्टि की है कि विस्फोट एक आईईडी के जरिए किया गया था।

बम ब्लास्ट...- India TV Hindi
बम ब्लास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में हुए ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह विस्फोट बाजौर जिले की खार तहसील के कौसर क्रिकेट मैदान में हुआ। बाजौर जिले के पुलिस अधिकारी वकास रफीक ने पुष्टि की है कि विस्फोट एक आईईडी के जरिए किया गया था। उन्होंने कहा, "यह एक टरगेटेड हमला प्रतीत होता है।"

किस ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी?

अभी तक किसी भी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इस विस्फोट के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जिसमें लोगों को धुएं के बीच भागते हुए दिखाया गया है।

पुलिस ने बताया आतंकी हमला

पुलिस अधिकारियों ने पिछले महीने सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सरबकाफ के मद्देनजर आतंकवादियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस वैन पर आतंकी हमला

पिछले शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन आतंकवादी और एक पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस ने बताया कि प्रांत के कोहाट जिले के लाची पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीनों आतंकवादी मारे गए। एक अन्य घटना में, लाची तहसील में दरमालक पुलिस चौकी के पास अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश