1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बिलावल के भारत दौरे पर पाकिस्तान की किरकिरी, इमरान खान ने कह डाली ये बात

बिलावल के भारत दौरे पर पाकिस्तान की किरकिरी, इमरान खान ने कह डाली ये बात

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 07, 2023 04:30 pm IST,  Updated : May 07, 2023 04:30 pm IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ‘पीटीआई‘ के प्रमुख इमरान खान ने तो बिलावल के इस दौरे को पाकिस्तान की बेइज्जती कराने से जोड़ दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बिलावल के इन दौरों में आ रहे खर्च और आर्थिक संकट को लेकर भी पाकिस्तान की सरकार पर निशाना साधा है।

बिलावल के भारत दौरे पर पाकिस्तान की किरकिरी, इमरान खान ने कह डाली ये बात- India TV Hindi
बिलावल के भारत दौरे पर पाकिस्तान की किरकिरी, इमरान खान ने कह डाली ये बात Image Source : FILE

Imran Khan on Bilawal Bhutto: भारत में हुई शंघाई सहयोग समिट की बैठक में आए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को भारत के विदेश मंत्री ने खरी खरी सुना दी है। उन्होंने कहा कि बिलावल आतंकी की फैक्टरी के प्रवक्ता हैंे। साथ ही बिलावल की मौजूदगी में दो टूक कह दिया कि आतंक फैलाने वाले देश से यानी पाकिस्तान से बातचीत करना निरर्थक है। बिलावल की भारत में किरकिरी होने पर पाकिस्तान में भी बवाल हो उठा है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने बिलावल पर सवाल उठाए हैं। 

पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को आतंकवाद के मुद्दे पर भारत में हुई समिट में घिरने के बाद पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी ने भी नहीं बख्शा। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ‘पीटीआर्इ्र‘ के प्रमुख इमरान खान ने तो बिलावल के इस दौरे को पाकिस्तान की बेइज्जती कराने से जोड़ दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बिलावल के इन दौरों में आ रहे खर्च और आर्थिक संकट को लेकर भी पाकिस्तान की सरकार पर निशाना साधा है। 

बिलावल का मजाक उड़ने पर क्या बोले इमरान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री का इस तरह से भारत में मजाक बनने पर इमरान खान ने उन पर निशाना साधा। लाहौर में सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस उमर बंदियाल के समर्थन में पीटीआई की एक रैली संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की पूरी दुनिया में बेइज्जती हो रही है। हम बिलावल से पूछते हैं कि अगर आप पूरी दुनिया का दौरा कर रहे हैं तो हमें भी तो बताइए।‘

इमरान ने पूछा कि आखिर बिलावल को भारत दौरे से क्या फायदा मिला। उन्होंने इस दौरे पर हुए खर्च पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आप किसी दौरे पर जाने से पहले पूछते हैं कि आप किस पर यह पैसे खर्च कर रहे हैं। इससे क्या फायदा या नुकसान होगा।

बिलावल ने एससीओ समिट में क्या कहा था?

बिलावल ने भारत में हुई समिट में कहा था कि ‘लोगों की सामूहिक सुरक्षा हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है। आतंकवाद वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। हमें आतंकवाद को कूटनीतिक हथियार बनाकर राजनयिक तौर पर एक.दूसरे को घेरने से बचना चाहिए।इस मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्री ने बिलावल की क्लास लगा दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश