1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में नहीं थम रहा धमाकों का सिलसिला, बलूचिस्तान में 13 लोग घायल, वजीरिस्तान में एक सैनिक सहित 3 की मौत

पाकिस्तान में नहीं थम रहा धमाकों का सिलसिला, बलूचिस्तान में 13 लोग घायल, वजीरिस्तान में एक सैनिक सहित 3 की मौत

 Edited By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 20, 2022 06:56 am IST,  Updated : Dec 20, 2022 03:00 pm IST

Blast in Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और उत्तरी वजीरिस्तान में धमाका होने से कई लोग घायल हो गए हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में से एक सेना का अधिकारी है।

पाकिस्तान में बम धमाके जारी- India TV Hindi
पाकिस्तान में बम धमाके जारी Image Source : TWITTER

पाकिस्तान में लगातार बम धमाके हो रहे हैं। जिनमें कई लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले के एक बाजार में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर रखा था और रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया। अधिकारी ने कहा, “चूंकि रात का समय था, इसलिए आसपास कम लोग थे और ज्यादातर दुकानें बंद थीं, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा, “पुलिस इलाके में पहुंच गई है और घेराबंदी कर दी है।” घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरानशाह में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी है। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले के मीरानशाह इलाके में थॉल पुल पर एक आत्मघाती हमलावर सेना के वाहन से जा टकराया।

सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बयान में कहा गया है कि आत्मघाती हमले में नायक रैंक के 33 वर्षीय कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश