1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत की मार से खौफ में पाकिस्तान! इशाक डार उड़ाने लगे शांति के कबूतर, दिया बड़ा बयान

भारत की मार से खौफ में पाकिस्तान! इशाक डार उड़ाने लगे शांति के कबूतर, दिया बड़ा बयान

 Published : May 10, 2025 01:44 pm IST,  Updated : May 10, 2025 01:56 pm IST

भारत से बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ी बात कही है। डार ने कहा है कि अगर भारत हमले रोक देता है तो उनका देश तनाव कम करने पर विचार करेगा।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार- India TV Hindi
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार Image Source : FILE

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसी स्थिति बन गई है। भारत की ओर से जिस तरह का जवाब दिया जा रहा है उससे पाकिस्तान खौफ में आ गया है। भारत को धमकी देने वाले पाकिस्तानी नेताओं के सुर बदल गए है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। इशाक डार ने कहा कि यदि भारत और हमले नहीं करता है तो उनका देश तनाव कम करने पर विचार करेगा। 

इशाक डार ने क्या कहा?

इशाक डार ने यह भी कहा कि अगर भारत ने हमला किया तो पाकिस्तान भी जवाब देगा। डार ने पाकिस्तान के ‘जियो न्यूज’ से कहा कि जब कुछ घंटे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली से बात करने के बाद उनसे संपर्क किया था तो उन्होंने उन्हें भी यही संदेश दिया था। डार ने कहा, ‘‘हमने जवाब दिया क्योंकि हमारे धैर्य की सीमा खत्म हो गई है। अगर वो यहां रुक जाते हैं तो हम भी रुकने पर विचार करेंगे।’’

दुनिया के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

गौरतलब है कि, पाकिस्तान दुनिया भर के देशों से अपील कर रहा है कि वो भारत के साथ तनाव कम करवाने में पाकिस्तान की मदद करें। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनका देश ईरान,   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, चीन और कतर सहित विभिन्न देशों के साथ संपर्क में है।

भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान के एयरबेसों को निशाना बनाया है। भारत के हमले में पाकिस्तानी एयरबेसों पर भारी तबाही हुई है। इससे पहले पाकिस्तान ने भारतीय शहरों को टारगेट करते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

भारत की मिसाइलों ने ऐसे उड़ाया पाकिस्तान का नूर खान एयरबेस, देखें पूरा VIDEO

भारत से बढ़े तनाव के बीच जान लें क्या है पाकिस्तान नेशनल कमांड अथॉरिटी का काम, परमाणु हथियारों से जुड़ा है मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश