Friday, January 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी राजदूत के सामने पैर पर पैर चढ़ाकर बैठना पाकिस्तान के विदेश मंत्री को पड़ा महंगा

सऊदी राजदूत के सामने पैर पर पैर चढ़ाकर बैठना पाकिस्तान के विदेश मंत्री को पड़ा महंगा

एक सऊदी नागरिक ने ट्विटर पर कहा, पाकिस्तानी मंत्री के बैठने का तरीका कूटनीतिक शिष्टाचार से रहित था।

Edited by: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
Published : Dec 31, 2021 11:46 pm IST, Updated : Dec 31, 2021 11:53 pm IST
Shah Mahmood Qureshi, Shah Mahmood Qureshi Saudi Envoy, Shah Mahmood Qureshi Saudi- India TV Hindi
Image Source : TWITTER.COM/420AAMR पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा सऊदी अरब के राजदूत के 'अपमान' के खिलाफ सऊदी अरब में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Highlights

  • सऊदी अरब के लोगों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की ‘अपमानजनक’ तरीके से बैठने पर अपनी नाराजगी जताई है।
  • सऊदी के नागरिकों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की इस हेकड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
  • सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि जिस तरह से शाह महमूद कुरैशी बैठे थे, वह अपमानजनक था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की ओर से सऊदी अरब के राजदूत के साथ मुलाकात के दौरान अपमानजनक व्यवहार करने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने जमकर अपना गुस्स जाहिर किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के लोगों ने मंगलवार को सऊदी राजदूत के साथ बैठक के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री की ‘अपमानजनक’ तरीके से बैठने पर अपनी नाराजगी जताई है।

सऊदी के लोगों ने जताई भारी आपत्ति

पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा सऊदी अरब के राजदूत के 'अपमान' के खिलाफ सऊदी अरब में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सऊदी के नागरिकों ने पाकिस्तान की इस हेकड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पाकिस्तान में सऊदी राजदूत नवाफ बिन सैद अल-मल्की ने मंगलवार को इस्लामाबाद में कुरैशी से मुलाकात की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुरैशी बैठक के दौरान अपना एक पैर दूसरे पैर पर चढ़ाकर बैठे हुए थे और उनका पैर (जूते सहित) सऊदी राजदूत की ओर था, जिस पर कई सऊदी लोगों ने अपनी आपत्ति जताई है। 


‘पाकिस्तानी मंत्री ने शायद जानबूझकर ऐसा किया’
एक सऊदी नागरिक ने ट्विटर पर कहा, ‘पाकिस्तानी मंत्री के बैठने का तरीका कूटनीतिक शिष्टाचार से रहित था।’ एक अन्य नाराज सऊदी नागरिक ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सऊदी (नागरिक) होने के नाते हम यह स्वीकार नहीं करते कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री इस तरह से सऊदी राजदूत का अपमान करते हैं।’ सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि जिस तरह से कुरैशी अपने जूते के साथ अतिथि (राजदूत) के चेहरे की ओर बैठे थे, वह अपमानजनक था। एक यूजर ने कहा, ‘मुझे तो लगता है कि पाकिस्तानी मंत्री की ओर से यह व्यवहार जानबूझकर किया गया है।’

‘पाकिस्तान हर साल सऊदी अरब से भीख मांगता है’
एक अन्य सऊदी ट्विटर यूजर ने कहा, ‘सच कहूं, अगर मैं सऊदी राजदूत होता, तो मैं बैठक छोड़कर चला जाता।’ ऐसा नहीं है कि नाराजगी केवल सऊदी नागरिकों की ओर से ही जताई जा रही है, बल्कि कुछ पाकिस्तानियों ने भी विदेश मंत्री के बैठने की स्थिति की निंदा की है इस व्यवहार को 'राजनयिक मानदंडों के खिलाफ' कहा है। एक पाकिस्तानी नागरिक ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री को कई चीजें सीखने की सख्त जरूरत है। पाकिस्तान हर साल सऊदी अरब से भीख मांगता है।’

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement