1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाया हाहाकार, 48 घंटे में 327 लोगों की हुई मौत; बिगड़े हालात

पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाया हाहाकार, 48 घंटे में 327 लोगों की हुई मौत; बिगड़े हालात

 Published : Aug 17, 2025 10:52 am IST,  Updated : Aug 17, 2025 10:53 am IST

पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बारिश के चलते खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हालात काबू से बाहर हो गए है। भारी बारिश के चलते पिछले 48 घंटों में 327 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के लापता होने की भी खबर है।

Pakistan Rain and Flood- India TV Hindi
Pakistan Rain and Flood Image Source : AP

Pakistan Rain And Flood: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अचानक आई बाढ़ से पिछले 48 घंटे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 327 हो गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 151 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 144 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 7 लोग शामिल हैं। 

अब तक कितने लोगों की हुई मौत?

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, देश में 26 जून को मानसून के आगमन के बाद से 645 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लोग मुख्य रूप से पहाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न जिलों में अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 अगस्त यहां बारिश का दौर जारी रहेगा। 

Pakistan Rain and Flood
Image Source : APPakistan Rain and Flood

कौन सा जिला सबसे प्रभावित हुआ?

PDMA प्रवक्ता फैजी ने कहा कि प्रांत में पिछले 48 घंटे में बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से 327 लोग मारे गए हैं। PDMA की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, बुनेर जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां पिछले 48 घंटे में 204 लोगों की मौत हो गई है। जिले में दिन में राहत-बचाव अभियान के दौरान 20 शव बरामद किए जाने से मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है। शांगला जिले में 36 मौतें हुईं हैं, इसके बाद मनसेहरा में 23, स्वात में 22, बाजौर में 21, बट्टाग्राम में 15, लोअर दीर में 5, जबकि एबटाबाद में एक बच्चे की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में कम से कम 15 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। PDMA ने बताया कि कम से कम 120 लोग घायल हुए हैं। सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर ने खैबर पख्तूनख्वा में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों के संबंध में विशेष निर्देश जारी किए हैं। 

पाकिस्तान में मृतकों और घायलों की संख्या 

खैबर पख्तूनख्वा  383 लोगों की मौत 232 घायल
पंजाब 164 लोगों की मौत 582 घायल
सिंध  28 लोगों की मौत 40 घायल 
बलूचिस्तान 20 लोगों की मौत 4 घायल 
इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र  8 लोगों की मौत 3 घायल
PoK 42 लोगों की मौत  44 घायल

यह भी पढ़ें:

Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से हिली इन 2 देशों की धरती, 10 KM की गहराई पर रहा केंद्र, जानिए कितनी थी तीव्रता?

तालिबान शासन में क्या हो चुका है अफगानिस्तान का हाल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश