1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिर हुई बेइज्जती! ब्रिगेड 313 का नाम सुनते ही लड़खड़ाई पाकिस्तानी नेता की जुबान, देखें VIDEO

फिर हुई बेइज्जती! ब्रिगेड 313 का नाम सुनते ही लड़खड़ाई पाकिस्तानी नेता की जुबान, देखें VIDEO

 Published : Jun 10, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 05:49 pm IST

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शेरी रहमान ने एक बार फिर अपने देश की पोल खुद ही खोल दी है। रहमान ने स्वीकार किया है कि उनके देश का अतीत आतंकवाद से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तानी नेता ने क्या कहा, आप वीडियो भी देख सकते हैं।

Pakistan leader Sherry Rehman (L) Sky News journalist Yalda Hakim (R)- India TV Hindi
Pakistan leader Sherry Rehman (L) Sky News journalist Yalda Hakim (R) Image Source : @SKYNEWS

इस्लामाबाद: पाकिस्तान को बेइज्जत करने के लिए किसी बाहरी शख्स की कोई जरूरत नहीं है, इसके नेता ही इस काम के लिए काफी है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से लेकर बिलावल भुट्टो तक कई बार अपने ही मुल्क को शर्मसार कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एक नाम और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की उपाध्यक्ष शेरी रहमान का भी जुड़ गया है। शेरी रहमान ने खुद ये बात मानी है कि पाकिस्तान का अतीत आतंकवाद से जुड़ा रहा है।

पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल

स्काई न्यूज की मशहूर पत्रकार याल्दा हकीम के तीखों सवालों ने पाकिस्तान की नेता शेरी रहमान को पस्त कर दिया। लाइव शो के दौरान याल्दा हकीम ने पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलकर दी। याल्दा हकीम ने ना केवल पाकिस्तान नेता की बातों को तर्कों के साथ काटा, बल्कि ठोस सबूतों और बयानों के आधार पर शेरी रहमान को उन्हीं के जाल में उलझा दिया। 

ठोस जवाब नहीं दे पाईं पाकिस्तानी नेता

याल्दा हकीम ने अपने सवाल में पीपुल्स पार्टी की नेता शेरी रहमान से कहा कि सीनियर इंटेलिजेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रिगेड 313 पाकिस्तान से संचालित होता है। यह संगठन कई आतंकवादी गुटों का अम्ब्रेला ऑर्गनाइजेशन है, जिसमें लश्कर-ए-तहरीर और अल-जिहाद जैसे आतंकी संगठन भी शामिल हैं। इस पर रहमान कोई ठोस जवाब नहीं दे पाईं, बल्कि सवाल की दिशा बदलने की कोशिश करने लगीं। शेरी रहमान ने कहा ''मैं नहीं जानती ये किसने कहा है।'' 

याल्दा ने दागे तीखे सवाल

याल्दा ने फिर कहा कि मैं आपसे वो पूछ रही हूं जो पाकिस्तान में होता है। उन्होंने कहा कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के बहावलपुर में जब हमले हुए, तो खुद मसूद अजहर ने माना कि उसके परिवार के लोग मारे गए। शेरी इस पर कहती हैं कि आपका प्वाइंट क्या है। इसके बाद याल्दा एक बार फिर उन्हें लताड़ते हुए कहती हैं कि प्वाइंट ये है कि ये सभी आतंकी हैं। 

ब्रिगेड 313 क्या है?

बता दें कि, ब्रिगेड 313 बेहद खतरनाक आतंकी संगठन है जो अल-कायदा से जुड़ा है। इस आतंकी संगठन को पाकिस्तान से ऑपरेट किया जाता है। तालिबान, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-झांगवी, हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन इसमें शामिल हैं। इस ब्रिगेड को खासतौर पर दक्षिण एशिया में अल-कायदा के आतंकी अभियानों को अंजाम देने के लिए बनाया गया है। इसका मकसद अमेरिका और भारत जैसे देशों के खिलाफ जिहाद की जंग लड़ना है।

जानें ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा था?

बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से याल्दा के साथ इंटरव्यू में माना था कि उनका देश वर्षों से आतंकवादियों को पालता और पोसता रहा है। आसिफ ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान ने यह काम अमेरिका और ब्रिटेन के कहने पर किया है।

यह भी पढ़ें:

रूस ने यूक्रेन के 2 शहरों पर फिर बरपाया कहर, ड्रोन और मिसाइलों से किए ताबड़तोड़ हमले

ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी, 7 छात्रों समेत 8 लोगों की मौत; कई घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश