Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान से जंग में जूझ रहे पाकिस्तान ने ईरान को मिलाया फोन, जानें इजरायली-अमेरिकी अटैक पर क्या हुई बात?

तालिबान से जंग में जूझ रहे पाकिस्तान ने ईरान को मिलाया फोन, जानें इजरायली-अमेरिकी अटैक पर क्या हुई बात?

Edited By: Vinay Trivedi Published : Feb 28, 2026 05:57 pm IST, Updated : Feb 28, 2026 06:08 pm IST

Iran Israel US Conflict Update: ईरान पर हुए इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले की पाकिस्तान ने निंदा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। कूटनीतिक तरीके से मामले को सुलझाने पर जोर दिया।

pakistan on iran attack- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ईरान में अपने समकक्ष से बात की है।

Pakistan On Iran Attack: ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की है। उत्तर-पश्चिम में तालिबान से जंग में जूझ रहे पाकिस्तान ने ईरान पर हुए हमलों की आलोचना की। डार ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले को 'अनुचित' बताया। विवाद को शांति और कूटनीतिक तरीके से सुलझाने पर जोर दिया। जानें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।

इशाक डार और अब्बास अराघची में हुई बात

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार और अब्बास अराघची के बीच टेलीफोनिक बातचीत में ईरान और व्यापक क्षेत्र में बदलती स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान, डार ने संकट का शांति से और वार्ता के जरिए समाधान निकालने के लिए कूटनीति को तत्काल फिर से शुरू करने और तनाव को रोकने की भी अपील की।

अफगानिस्तान संग जंग में बिजी है पाकिस्तान

जान लें कि इस वक्त पाकिस्तान, अफगानिस्तान के तालिबानी शासन के साथ दो-दो हाथ करने में बिजी है। पाकिस्तान-अफगानिस्तार बॉर्डर वाले इलाकों में गोलीबारी हो रही है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान के अंदर शहरों में ड्रोन के लिए जरिए भी अटैक कर रहा है। ये संघर्ष पाकिस्तान के काबुल और कंधार पर हवाई हमले करने के बाद शुरू हुई हैं।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक्शन और जवाबी एक्शन जारी

गौरतलब है कि बीते 22 फरवरी और 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के शहरों को निशाना बनाया था। जिसके बाद अफगानिस्तान जवाबी हमले कर रहा है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की 15 चौकियों पर कब्जे का दावा किया है। इस बीच, अमेरिका और इजरायल ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत ईरान पर हमला बोल दिया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले देशों पर अटैक किया। इससे पाकिस्तान से इजरायल तक तमाम देशों में हलचल मच गई।

अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement