1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के तेवर देख डरा पाकिस्तान, हवाई हमले के डर से तैनात किया रडार सिस्टम

भारत के तेवर देख डरा पाकिस्तान, हवाई हमले के डर से तैनात किया रडार सिस्टम

 Published : Apr 30, 2025 02:09 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 02:09 pm IST

पाकिस्तान सहमा हुआ नजर आ रहा। पाकिस्तान को इस बात का भय सता रहा है कि भारत की ओर से बड़ी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने रडार सिस्टम की तैनाती कर दी है।

पाकिस्तान ने रडार सिस्टम तैनात किया- India TV Hindi
पाकिस्तान ने रडार सिस्टम तैनात किया Image Source : FILE

Pakistan Deployed Radar System: भारत के तेवर और तैयारियों से पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया है। पाकिस्तान को भारत की तरफ से एयरस्ट्राइक का डर सता रहा है। भारत की ओर से किए जाने वाले किसी भी संभावित हवाई हमले को नाकाम करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अपने रडार सिस्टम को सियालकोट सेक्टर में फॉरवर्ड लोकेशन पर तैनात किया है। इतना ही नहीं भारतीय फौज के मूवमेंट का पता लगाने के लिए पाकिस्तान ने फिरोजपुर से सटे इलाकों में भी रडार सिस्टम की तैनाती कर दी है।

लाहौर और इस्लामाबाद के ऊपर नहीं उड़ेगा प्लेन

पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत उस पर स्ट्राइक कर सकता है ऐसे में उसने नया नो टू एयरमैन यानी नोटम इश्यू किया गया है। 2 मई तक लाहौर  और इस्लामाबाद के एयर रूट को बंद कर दिया गया है। 2 मई तक लाहौर और इस्लामाबाद के ऊपर कोई प्लेन नहीं उड़ेगा। इससे पहले पाकिस्तान ने एयरपोर्स एक्सरसाइज़ के लिए 30 अप्रैल को लाहौर और इस्लामबाद के बीच का एयर रूट बंद किया था। 

पाकिस्तान ने F-16 को किया शिफ्ट

हालात ये हैं कि, डर की वजह से पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट्स को भी शिफ्ट कर दिया है। पाकिस्तान ने अपने सभी  F-16 फाइटर जेट को सरगोधा से पासनी एयरफील्ड में शिफ्ट कर दिया है। पाकिस्तान को डर था कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम S-400 उसके फाइटर जेट F-16 को तबाह कर सकता है। अब पाकिस्तान ने F-16 की जगह भारत बॉर्डर पर चीन में बने JF-17 फाइटर प्लेन तैनात किए हैं।

यह भी पढ़ें:

जानें किसने कहा विनाशकारी होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव, बर्दाश्त नहीं कर सकती दुनिया

अब मरियम नवाज भी शेखी बघार रही हैं...इनके बयान को सुनकर खूब आएगी आपको हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश