भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान लंबे समय से आतंकी संगठनों का पनाहगार बना हुआ है। भारत समेत दुनियाभर के मोस्ट वांटेड आतंकियों का अड्डा पाकिस्तान ही है। हालांकि, बीते कुछ समय से आतंकवादी पाकिस्तान में भी खौफ में जी रहे हैं। इसका कारण है आतंकियों के खिलाफ अज्ञात लोगों यानी Unknown Men का हमला। बीते कुछ समय से पाकिस्तान में एक के बाद आतंकी मारे जा रहे हैं। अब ताजा घटना पाकिस्तान के बहावलपुर से सामने आई है जहां पर जैश के एक खतरनाक आतंकी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में एक और आतंकवादी की संदिग्ध मौत हो गई है। खबर सामने आई है कि जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी कमांडर मौलाना सलमान अजहर की बहावलपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जिसके कारण आतंकी की जान चली गई।
लश्कर के सह-संस्थापक को मारी गई थी गोली
आपको बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सह-संस्थापक आमिर हमजा पर गोलीबारी की गई थी। हमजा को इस हमले में गोली भी लगी थी। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात बंदूकधारी एक बाइक पर आए और लाहौर में टीवी चैनल के दफ्तर के पास, पेको रोड पर एक गाड़ी पर गोलीबारी की थी। जिस गाड़ी पर गोलीबारी हुई वह एक निजी टीवी चैनल '24NewsHD TV' की थी और इसमें कार्यक्रम के होस्ट जस्टिस (रिटायर्ड) नजीर अहमद गाजी और हमजा मौजूद थे।
हमजा को LeT के सरगना हाफिज सईद के बाद संगठन का दूसरा सबसे अहम नेता माना जाता है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने भी उसे आतंकवादी घोषित कर रखा है। हमजा को गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के बाद उसे लाहौर के जौहर टाउन स्थित उसके घर पर पहुंचा दिया गया। यहां हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद ने हमजा से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हुआ हमला तो तड़प उठा हाफिज सईद का बेटा, जानें क्या किया
कैसे मारा गया लश्कर का आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी शेख यूसुफ, भर्ती नेटवर्क की संभालता था कमान