1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में जापानी नागरिकों पर हुआ हमला, एक आतंकी ने विस्फोट कर खुद को उड़ाया

पाकिस्तान में जापानी नागरिकों पर हुआ हमला, एक आतंकी ने विस्फोट कर खुद को उड़ाया

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 19, 2024 03:12 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 03:12 pm IST

पाकिस्तान में जापानी नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया है। आतंकी हमले में जापानी नागरिक बच गए। कराची पुलिस ने एक आतंकी को आतंकी को मार गिराया है।

पाकिस्तान आतंकी हमला- India TV Hindi
पाकिस्तान आतंकी हमला Image Source : REUTERS

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के कराची में शुक्रवार को आतंकवादियों ने जापान के नागरिकों के एक वाहन को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमला किया। गनीमत यह रही कि वाहन सवार जापानी नागरिक हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उप महानिरीक्षक (पूर्व) अजफर महेसर ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने लांधी में मुर्तजा चौरंगी के पास जापानी नागरिकों की वैन को टक्कर मारने का प्रयास किया। बताया जाता है कि जापान के ये नागरिक पाकिस्तान सुजुकी मोटर्स में काम करते हैं। उप महानिरीक्षक महेसर ने कहा, ‘‘ सभी पांचों जापानी नागरिक सुरक्षित हैं लेकिन उसके साथ मौजूद निजी सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है।’’ 

एक आतंकी ने खुद को उड़ाया 

आतंकवाद रोधी विभाग के उप महानिरीक्षक आसिफ ऐजाज शेख ने कहा कि जापानी नागरिक दो सुरक्षाकर्मियों के साथ एक वैन में यात्रा कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उनकी वैन को टक्कर मारने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, जबकि दूसरे ने वैन के करीब पहुंचने के क्रम में विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया। शेख ने बताया कि‘‘ सभी पांचों जापानी नागरिक सुरक्षित हैं।’’ शेख ने बताया कि अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जापानी नागरिकों का वाहन बुलेट फ्रूट था।

आतंकियों के नापाक इरादे विफल 

जिन्ना अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कुल तीन घायलों- दो सुरक्षाकर्मियों और एक राहगीर को चिकित्सा केन्द्र में लाया गया जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अस्पताल ने पुष्टि की है कि कोई विदेशी नागरिक को अस्पताल नहीं लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि जापानी नागरिक पाकिस्तान सुजुकी मोटर्स में काम करते थे। सिंध के परिवहन मंत्री शरजील इनाम मेमन ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा,‘‘ समय पर पुलिस की कार्रवाई ने आतंकवादियों के नापाक इरादों को विफल कर दिया। सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने आत्मघाती हमले की निंदा की और घटना पर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा, ‘‘शहर में आतंकवाद को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ें:

ईरान पर हुए अटैक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें इजराइल सेना और Iran के अधिकारियों ने क्या कहा

इजराइल ने ईरान पर किया अटैक, धमाकों से थर्राया इस्फहान एयरपोर्ट के आसपास का इलाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश