1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारी बदनामी और बेइज्जती के बाद पाकिस्तान सरकार ने बदला अपना ये फैसला, सीधे पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने दिया आदेश

भारी बदनामी और बेइज्जती के बाद पाकिस्तान सरकार ने बदला अपना ये फैसला, सीधे पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने दिया आदेश

 Published : Feb 07, 2023 07:23 am IST,  Updated : Feb 07, 2023 07:28 am IST

बता दें कि 3 फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने विकिपीडिया को ब्लॉक कर दिया था। सरकार ने यह कार्रवाई ईशनिंदा से जुड़े एक मामले में की थी। सरकार के इस फैसले को विकिपीडिया फाउंडेशन ने गलत बताते हुए लोगों को ज्ञान से दूर ले जाने वाला बताया था।

Prime Minister of Pakistan Shehbaz Sharif- India TV Hindi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अपने उलजुलूल फैसलों के लिए दुनियाभर में बदनाम है। उसके कई फैसलों का न तो सिर होता है और न ही पांव। कुछ ऐसी ही हरकत करते हुए पिछले दिनों पाकिस्तान सरकार ने ऑनलाइन विश्वकोष विकिपीडिया को ब्लॉक कर दिया था। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले का विकिपीडिया ने विरोध जताया था और कहा था कि ऐसा करके सरकार ने पाकिस्तान की जनता को सबसे बड़े मुफ्त ज्ञान भंडार तक पहुंच से वंचित कर दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अधिकारियों को विकिपीडिया को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है। 

3 फरवरी को कर दिया था ब्लॉक 

बता दें कि 3 फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने विकिपीडिया को ब्लॉक कर दिया था। सरकार ने यह कार्रवाई ईशनिंदा से जुड़े एक मामले में की थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान ने विकिपीडिया द्वारा आपत्तिजनक या ईशनिंदा से संबंधित सामग्री को हटाने से इनकार करने के बाद वेबसाइट को ‘ब्लॉक’ कर दिया था। सरकार के इस फैसले का विकिपीडिया संस्थान ने विरोध जताया था। पाकिस्तान सरकार के सी फैसले की कई लोगों ने निंदा भी की थी। बता दें कि विकिपीडिया एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश है, जिसे दुनियाभर के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया  गया है। इसका संचालन विकिपीडिया फाउंडेशन करता है। 

 

ये भी पढ़ें - 

संकट के समय में तुर्की के साथ खड़ा भारत, मदद के लिए भेजी NDRF की टीम

पाकिस्तान: कराची में दफनाए जाएंगे पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, दुबई में ली थी आखिरी सांस

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश