1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: पंजाब प्रांत के मियांवाली एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला, 9 हमलावर मारे गए

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत के मियांवाली एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला, 9 हमलावर मारे गए

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 04, 2023 09:13 am IST,  Updated : Nov 04, 2023 01:05 pm IST

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर हथियारों से लैस आतंकी घुस गए हैं। हालांकि पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उन्होंने इस आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। इस घटना में 9 हमलावर मारे गए हैं।

Pakistan- India TV Hindi
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला Image Source : INDIA TV

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हथियारों से लैस कई आतंकी मियांवाली एयरबेस में घुस आए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसने आतंकियों द्वारा किए गए एयरबेस पर हमले को नाकाम कर दिया है। 9 हमलावर मारे गए हैं। 

पाक सेना ने बयान जारी किया

पाक सेना ने बयान जारी कर कहा है कि 4 नवंबर को तड़के आतंकियों ने मियांवाली एयरबेस पर असफल हमला किया। पाक सैनिकों ने इस हमले को नाकाम कर दिया। इस हमले में 3 लड़ाकू विमान और एक ईंधन बाउजर को नुकसान पहुंचा है। 

पाक वायुसेना पर उठे सवाल 

आतंकियों ने पाकिस्तानी वायु सेना के बेस पर हमला करके पाक सरकार को चुनौती है। पाकिस्तान पहले से ही आतंकियों को पनाह देने को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर बदनाम है और अब आतंकियों द्वारा पाक वायुसेना के बेस पर हमला पाकिस्तान के चेहरे पर बड़ा तमाचा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरबेस पर घुसे आतंकियों और पाक सेना के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। एयरबेस के अंदर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। स्थानीय निवासियों ने हमले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 

इमरान खान के समर्थक भी कर चुके हैं मियांवाली पर हमला 

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जब गिरफ्तार हुए थे, तो उनकी पार्टी के समर्थकों ने भी मियांवाली एयरबेस पर हमला किया था। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने एयरबेस के बाहर खड़े एक विमान को आग भी लगा दी थी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश