1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘सत्ता में आया तो जेल से मुक्त कर दूंगा‘, बिलावल भुट्टो ने इमरान के कार्यकर्ताओं को दिया ऑफर

‘सत्ता में आया तो जेल से मुक्त कर दूंगा‘, बिलावल भुट्टो ने इमरान के कार्यकर्ताओं को दिया ऑफर

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jan 22, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 04:05 pm IST

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवर बिलावल भुट्टो ने इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऑफर दिया है। इसमें कहा है कि यदि वे सत्ता में आए तो सभी को जेल से मुक्त कर देंगे।

बिलावल भुट्टो- India TV Hindi
बिलावल भुट्टो Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान में चुनाव घोषित हो गए हैं। फरवरी में होने वाले चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों में चुनावी हलचल बढ़ गई है। नवाज शरीफ जहां अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी हैं। वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पीपीपी की ओर से बिलावल भुट्टो चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच बिलावल भुट्टो ने बड़ा ऐलान किया है। बिलावल ने इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऑफर दिया है, जिसमें कहा है कि यदि वे सत्ता में आए तो सभी को जेल से मुक्त कर देंगे।

जानकारी के अनुसार पीपीपी के बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि देश में अगले महीने होने वाले चुनाव में यदि वे सत्ता में आए तो इमरान खान की पार्टी तहरीक ऐ इंसाफ पार्टी के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता जो जेल में बंद हैं, उन्हें रिहा कर देंगे। शहबाज शरीफ की 16 महीने की सरकार में विदेश मंत्री रहे बिलावल ने कहा, ‘मैं लोगों के समर्थन से नफरत और विभाजन की राजनीति को खत्म करना चाहता हूं। 

प्रतिशेध की राजनीति को खत्म करने की बात

रविवार को लाहौर में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए बिलावल ने पीटीआई कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 8 फरवरी के चुनावों में उनका समर्थन करें और बदले में वह प्रतिशोध की राजनीति को खत्म कर देंगे और जेल में बंद सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को रिहा कर देंगे। बिलावल ने वादा किया, ‘शरीफ की पीएमएल.एन पीटीआई से बदला ले रही है। मैं पीटीआई कार्यकर्ताओं से मेरा समर्थन करने के लिए कहता हूं। अगर मैं सत्ता में आया तो मैं पीटीआई सहित सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को रिहा कर दूंगा।‘

इमरान की पार्टी के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता जेल में बंद

दरअसल पीटीआई का कहना है कि पिछले साल मई में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए 10000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता अभी भी जेलों में बंद हैं। इनमें से ज्यादातर पंजाब और किबर पख्तूनख्वा प्रांतों में हैं। चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने पीटीआई को उसके प्रतिष्ठित सिंबल क्रिकेट ‘बल्ला‘ से वंचित कर दिया है। इसलिए उसके सभी उम्मीदवार अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश