1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान, जाफर एक्सप्रेस हाईजैक होते ही साबित भी हो गया

आतंकवाद के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान, जाफर एक्सप्रेस हाईजैक होते ही साबित भी हो गया

 Published : Mar 11, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 05:00 pm IST

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। हाल ही में ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स की तरफ से जारी की गई लिस्ट में आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान दूसरे नंबर था। यह बात अब साबित भी हो गई है।

पाकिस्तान में आतंकवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
पाकिस्तान में आतंकवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

Pakistan Terrorism: पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पाला-पोसा आज यही इसके लिए नासूर बन गया है। पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। हाल ही में इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस ने ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 जारी किया था। इसमें आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को दूसरे नंबर पर रखा गया है। बलूचिस्तान प्रांत में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक होने के बाद यह बात साबित भी हो गई है। आकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में 2024 में आतंकवाद से हुईं मौतों में 45 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में पिछले साल 1000 से ज्यादा आतंकी हमले हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 517 थी। 

अमेरिका और चीन का नाम भी शामिल

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में आतंकवाद को लेकर 163 देशों के नाम हैं। इसमें भारत को 14वीं रैंक पर रखा गया है। इस इंडेक्स को आतंकवाद की घटनाओं, इनमें हुईं मौतों, घायलों की संख्या और देश पर असर के आधार पर तैयार किया जाता है। इस लिस्ट में अमेरिका को 34वें जबकि चीन को 49वें नंबर पर रखा गया है। लिस्ट में पहले नंबर पर बुर्किना फासो है। 

TTP ने किए लगातार हमले

बीते साल पाकिस्तान ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर था लेकिन इस बार वह टॉप 2 में पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह अफगानिस्तान से जुड़ा आतंकी संगठन तहरीर-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) है। टीटीपी पाकिस्तान में तेजी से उभरता हुआ संगठन है। टीटीपी ने साल 2024 में पाकिस्तान में 482 हमलों की जिम्मेदारी ली है। इनमें 585 लोगों की मौत हुई है। ये हमले 2023 की तुलना में 91 प्रतिशत ज्यादा हैं। 

यह भी जानें

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से टीटीपी की ताकत में इजाफा हुआ है। 2024 में सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों की बात करें तो इसमें अभी भी IS और उससे जुड़े आतंकी संगठन सबसे आगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 22 देशों में इन संगठनों ने 1805 हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। 

यह भी पढ़ें:

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के बारे में जानें जिसने पाकिस्तान में ट्रेन को किया हाईजैक

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक, 500 से अधिक यात्री सवार, मुठभेड़ में 6 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश