1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन; एक शख्स की मौत कई घायल

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन; एक शख्स की मौत कई घायल

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Aug 17, 2025 11:17 am IST,  Updated : Aug 17, 2025 11:48 am IST

पाकिस्तान में हुए रेल हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है। रेल हादसा पंजाब प्रांत के लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए।

Pakistan Train Derail- India TV Hindi
Pakistan Train Derail Image Source : AP

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़ा रेल हादसा हुआ है। रेल हादसा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ है। यहां रविवार को एक ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। मीडिया में आई खबर से इस हादसे के बारे में जानकारी मिली है। घटना के समय ट्रेन पेशावर से कराची जा रही थी। 

लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना पंजाब प्रांत के लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुई है। हादसे के बाद कम से कम 19 घायल यात्रियों को क्षतिग्रस्त डिब्बों से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट में लोधरान की उपायुक्त डॉ लुबना नजीर के हवाले से बताया गया है कि 2 अन्य यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना का सही कारण अभी ज्ञात नहीं है।’ उन्होंने बताया कि इस रेलवे लाइन पर रेल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। (भाषा)

पहले भी हुए हैं रेल हादसे

डॉ लुबना नजीर के अनुसार, रेल हादसे में घायल हुए 2 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। इन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। राहत और बचाव के काम में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। बता दें कि, हाल ही में मूसा पाक एक्सप्रेस भी डिरेल हो गई थी, जिसमें 5 यात्रियों को चोटें आईं थीं। इससे पहले लाहौर से इस्लामाबाद जा रही इस्लामाबाद एक्सप्रेस के 10 कोच पटरी से नीचे उतर गए थे, जिसमें 30 यात्री घायल हुए थे।

पाकिस्तान में बिगड़े हालात

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पाकिस्तान में फिलहाल बाढ़ ने भी तबाही मचा रखी है। यहां पिछले 48 घंटे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 327 हो गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें:

Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से हिली इन 2 देशों की धरती, 10 KM की गहराई पर रहा केंद्र, जानिए कितनी थी तीव्रता?

पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाया हाहाकार, 48 घंटे में 327 लोगों की हुई मौत; बिगड़े हालात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश