1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में फूटा 'पेट्रोल बम', पेट्रोल के दाम 137 रुपये, डीजल के दामों में 184 रुपये की बढ़ोतरी

पाकिस्तान में फूटा 'पेट्रोल बम', पेट्रोल के दाम 137 रुपये, डीजल के दामों में 184 रुपये की बढ़ोतरी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 03, 2026 06:59 am IST,  Updated : Apr 03, 2026 07:35 am IST

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं, कीमतों में भारी इजाफा किया गया है। हालांकि दोपहिया वाहनों और किसानों के लिए सरकार ने सब्सिडी देने की घोषणा की है।

पाकिस्तान में बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम- India TV Hindi
पाकिस्तान में बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम Image Source : TWITTER

पाकिस्तान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की हैष पेट्रोल की कीमतों में 43% की बढ़ोतरी कर दी है जिससे पाकिस्तान ने पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर 458.4 रुपये (1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है। वहीं पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमतें भी बढ़ाकर 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर कर दी गई हैं। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने गुरुवार को यह घोषणा की है। मलिक ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से तेल संकट ने न केवल पूरे क्षेत्र को बल्कि पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। पाकिस्तान में पेट्रोल की नई दरें आज सुबह  से प्रभावी हो गई हैं। 

पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी हो गईं

पाकिस्तान ने गुरुवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढा़ई हैं, जो एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार बढ़ाया गया है। पाकिस्तान में डीजल की कीमत में 54.9% की वृद्धि हुई है और यह 520.35 पाकिस्तानी रुपये (1.88 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि पेट्रोल की कीमत में 42.7% की वृद्धि हुई है और यह 458.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है।

दोपहिया वाहन चालकों और किसानों को राहत

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में आई भारी वृद्धि के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतों में ये रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने दोपहिया वाहन उपयोगकर्ताओं को तीन महीने की अवधि के लिए 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी प्रदान करेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 20 लीटर प्रति माह होगी।


पिछले महीने ही 20 प्रतिशत बढ़े थे दाम

पिछले महीने ही पाकिस्तान ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगभग 20% की वृद्धि की थी। बता दें कि पाकिस्तान तेल आयात पर काफी हद तक निर्भर है, मुख्य रूप से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से, जिसका परिवहन होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश