1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने RSS से की इमरान खान की तुलना, कह डाली ये बात

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने RSS से की इमरान खान की तुलना, कह डाली ये बात

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 18, 2023 11:13 pm IST,  Updated : Mar 18, 2023 11:41 pm IST

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। शहबाज शरीफ ने ट्वीट में इमरान के खिलाफ जमकर जहर उगला और कहा कि 'अगर किसी को कोई शक था, तो इमरान नियाजी की पिछले कुछ दिनों की हरकतों ने उनकी फासीवादी और उग्रवादी प्रवृत्तियों को उजागर कर दिया है।'

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने RSS से की इमरान खान की तुलना, कह डाली ये बात- India TV Hindi
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने RSS से की इमरान खान की तुलना, कह डाली ये बात Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व पाक पीएम इमरान खान की तुलना आरएसएस से कर डाली। उन्होंने इमरान खान की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से कर डाली। पाक पीएम शहबाज शरीफ का यह बयान ऐसे बयान ऐसे समय आया, जब लाहौर में इमरान खान के घर पर पुलिस की छापेमारी चल रही थी। इस दौरान पुलिस और इमरान की पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं। आज ही तोशाखाना मामले में इमरान खान इस्लामाबाद कोर्ट में पेश भी हुए और उन्हें 30 मार्च तक गिरफ्तारी से राहत भी मिली। हालांकि, कोर्ट ने अगली पेशी में इमरान खान को फिर से व्यक्तिगत रूप से मौजूद होने का निर्देश भी दिया है। 

इन सबके बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। शहबाज शरीफ ने ट्वीट में इमरान के खिलाफ जमकर जहर उगला और कहा कि 'अगर किसी को कोई शक था, तो इमरान नियाजी की पिछले कुछ दिनों की हरकतों ने उनकी फासीवादी और उग्रवादी प्रवृत्तियों को उजागर कर दिया है।' उन्होंने कहा, "मानव ढाल के रूप में लोगों का इस्तेमाल करने से लेकर पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने से लेकर न्यायपालिका को डराने के लिए 'जत्थों' का नेतृत्व करने तक, उन्होंने आरएसएस की किताब से कुछ सीख ली है।'

मरियम नवाज ने भी इमरान पर साधा निशाना

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा कि सरकार को इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई से एक आतंकवादी संगठन के रूप में निपटना चाहिए और अपदस्थ प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने का समय बीत चुका है। लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान खान पर जोरदार हमला करते हुए मरियम नवाज ने कहा कि पीएमएल-एन नेता ने अपने जमान पार्क निवास पर "सीन" बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि इमरान खान ने "राज्य के संस्थानों के खिलाफ विद्रोह" की घोषणा की।

ये भी पढ़ें:

'हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले संविधान के दुश्मन', बागेश्वर सरकार पर बरसे ओवैसी, जानें अतीक अहमद पर क्या कहा?

इस्लामाबाद में पुलिस और समर्थकों में झड़प के बीच इमरान खान का गिरफ्तारी वारंट रद्द

चीन डाल रहा डोरे, पर बांग्लादेश का भरोसा भारत पर, आज से शुरू हुआ दोनों देशों के संबंधों का नया अध्याय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश