1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'हम सीजफायर के लिए तैयार थे, सेना और सरकार में है मतभेद', पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने किया खुलासा

'हम सीजफायर के लिए तैयार थे, सेना और सरकार में है मतभेद', पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने किया खुलासा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 10, 2025 10:32 pm IST,  Updated : May 10, 2025 11:05 pm IST

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की सेना और सरकार में मतभेद हैं। उन्होंने कहा- 'हम सीजफायर के लिए तैयार थे।' हालांकि, सीजफायर का समझौता होने के थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तानी सेना ने हमले शुरू कर दिए।

Ishaq Dar- India TV Hindi
पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री इशाक डार Image Source : AP

पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर का समझौता करने के कुछ घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया। पाकिस्तानी सरकार ने शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर का समझौता किया और रात होते-होते सेना ने ड्रोन से हमला कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान में सेना और सरकार के बीच मतभेद हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तानी सरकार सीजफायर के लिए तैयार थी।

पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्लंघन होने पर भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया। इसके बाद कई ड्रोन मार गिराए। वहीं, कई ड्रोन वापस भी लौट गए। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। पाकिस्तान के कई शहरों में धमाके की खबर आई। पेशावर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कई इलाकों में धमाकों की बात सामने आई।

कई राज्यों में पाकिस्तानी हमला

शनिवार रात भारत के कई इलाकों में पाकिस्तान ने हमला किया। जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात तक ड्रोन देखे गए। इसके बाद सभी संवेदनशील इलाकों में ब्लैक आउट लगा दिया गया। ड्रोन लौटने के बाद भी राजस्थान में एहतियातन कई जगहों पर रात भर ब्लैक आउट रहा। राजस्थान के जालीपा में तेज धमाका सुना गया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हमलों की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश