1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान, खैबर पख्तूनख्वा में 22 आतंकवादियों को किया ढेर

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान, खैबर पख्तूनख्वा में 22 आतंकवादियों को किया ढेर

 Published : Nov 25, 2025 03:45 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 03:45 pm IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 आतंकवादियों को मार गिराया है। हाल की दिनों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर लगातार आतंकियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है।

Pakistan Security Forces- India TV Hindi
Pakistan Security Forces Image Source : AP

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 22 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया इकाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को उत्तर वजीरिस्तान की सीमा से लगते बन्नू जिले में अभियान चलाया, जहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। 

जारी है तलाशी अभियान

बयान में कहा गया है, ‘‘अभियान के दौरान सैनिकों ने ख्वारिजों के ठिकाने को निशाना बनाया और भीषण मुठभेड़ के बाद 22 ख्वारिज मारे गए।’’ ‘फितना अल-ख्वारिज’ शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान सरकार टीटीपी के आतंकवादियों के लिए करती है। आईएसपीआर ने बताया कि क्षेत्र में सभी आतंकियों का खात्मा सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान जारी है। 

क्या बोले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस सफल अभियान के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वो बड़ी सफलताएं हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी कौम आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान की सेना के साथ खड़ी है। हम देश से हर तरह के आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 

पकिस्तानी सेना पर हुआ था अटैक

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पकिस्तानी सेना को टारगेट करते हुए हमला किया गया था। यह हमला सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। हमला आईईडी विस्फोट के जरिए किया गया था जिसमें एक कैप्टन सहित कम से कम 6 पाकिस्तनी सैनिक मारे गए था। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने खुद इस हमले के बारे में जानकारी दी थी। पाकिस्तनी सेना के काफिले पर हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत कुर्रम कबायली जिले के सुल्तानी इलाके में हुआ था। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: शांति समझौते पर चर्चा के बीच रूस ने कर दिया कांड, भीषण हमलों से दहल गया यूक्रेन

Ethiopia Volcanic Eruption: 'ऐसा लगा जैसे अचानक कोई बम गिरा हो', जानें चश्मदीद ने और क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश