1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गर्मियों में आई बाढ़ की बर्बादी से अब तक नहीं उबर सका पाकिस्तान, मदद के लिए दुनियाभर से मांग रहा भीख

गर्मियों में आई बाढ़ की बर्बादी से अब तक नहीं उबर सका पाकिस्तान, मदद के लिए दुनियाभर से मांग रहा भीख

 Published : Dec 20, 2022 01:48 pm IST,  Updated : Dec 20, 2022 01:48 pm IST

जून-जुलाई के दौरान आई बाढ़ में पाकिस्तान के 1700 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान वहां की सड़कों, पुलों और इमारातों जैसे बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

बाढ़ की बर्बादी से अब तक...- India TV Hindi
बाढ़ की बर्बादी से अब तक नहीं उबर सका पाकिस्तान Image Source : AP

पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालात किसी से छिपी हुई नहीं है। गरीबी से आम लोगों परेशान हैं। हजारों लोग पाई-पाई के मोहताज हैं। ऊपर से गर्मियों में आई बाढ़ ने पाक की कमर ही तोड़ दी थी। जिसके बाद उसे दुनियाभर से सहयोग और चंदा मिला। लेकिन बाढ़ से विनाश के महीनों बीत गए। दुनियाभर से उसे अनाज, दवाई और पैसों के रूप में सहायता भी प्राप्त हुई लेकिन वह अभी भी भीख मांग रहा है। 

बिलावल भुट्टो ने मदद के लिए दुनियाभर से आग्रह किया 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अगले महीने होने वाले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले धन जुटाने के लिए दक्षिण एशियाई राष्ट्र को विनाशकारी बाढ़ से उबरने में मदद करने के लिए दुनिया से आग्रह किया है। पाकिस्तान आयात, डॉलर की कमी और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ अपने ऋण कार्यक्रम में देरी को कवर करने वाले भंडार के साथ आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस महीने 8000 करोड़ के बॉन्ड के भुगतान के बावजूद लंबी अवधि के डॉलर के बॉन्ड के संकटग्रस्त स्तर पर व्यापार जारी रहने के कारण निवेशक अभी भी देश की ऋण क्षमता के बारे में चिंतित हैं।

बाढ़ की बर्बादी से अब तक नहीं उबर सका पाकिस्तान
Image Source : APबाढ़ की बर्बादी से अब तक नहीं उबर सका पाकिस्तान

गर्मियों में आई थी भयानक बाढ़ 

बता दें कि जून-जुलाई की गर्मियों में भीषण बाढ़ आई थी। इस बाढ़ की वजह से 1700 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस बाढ़ ने पाकिस्तान की 256000 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया था। इस बाढ़ से देश की तमाम सड़कों, पुलों और इमारातों जैसे बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा था।  

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश