1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन, भारत ने राजस्थान में इस मुस्लिम देश के साथ शुरू किया जंगी अभ्यास

पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन, भारत ने राजस्थान में इस मुस्लिम देश के साथ शुरू किया जंगी अभ्यास

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 02, 2024 11:07 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 11:07 pm IST

भारत ने मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देश के साथ राजस्थान में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया है। दोनों देशों की सेनाओं ने मंगलवार को राजस्थान के महाजन क्षेत्र में यह जंगी अभ्यास शुरू किया है।

भारत ने राजस्थान में इस मुस्लिम देश के साथ शुरू किया जंगी अभ्यास- India TV Hindi
भारत ने राजस्थान में इस मुस्लिम देश के साथ शुरू किया जंगी अभ्यास Image Source : PIB

India UAE Joint Practice:  मिडिल ईस्ट में इजराइल हमास की जंग के बीच टेंशन बना हुआ है। कई मुस्लिम देश फिलिस्तीन और हमास के साथ खड़े हैं। मिडिल ईस्ट में रणनीतिक पैठ कायम रखने की भारत भरसक कोशिश करता है। ऐसे में कई मुस्लिम देशों के साथ भारत कई अहम मंचों को साझा करता है। यही नहीं, भारत मुस्लिम देशों के साथ जंगी अभ्यास भी कर रहा है। 

जानकारी के अनुसार भारत, संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने राजस्थान में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सेनाओं ने मंगलवार को राजस्थान के महाजन क्षेत्र में यह जंगी अभ्यास शुरू किया है। यह संयुक्त सैन्याभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा भागीदारी को दर्शाता है। 

क्या है जंगी अभ्यास का उद्देश्य

भारतीय सेना ने कहा कि अभ्यास 'डेजर्ट साइक्लोन' का उद्देश्य शांति अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के व्यापक ढांचे के तहत रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में उप-पारंपरिक अभियानों में सहयोग को बढ़ाना है। यह पहली बार है जब दोनों सेनाएं साथ में मिलकर इतना बड़ा सैन्य अभ्यास कर रही हैं। यह 15 जनवरी तक चलेगा। 

दोनों देशों के बीच कैसे संबंध?

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात मित्रता के सशक्त संबंधों को साझा करते हैं। ये संबंध दोनों देशों के बीच के सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक आदान-प्रदान पर आधारित हैं।

 भविष्य की संभावनाएं और निरंतर सहयोग

जैसे ही ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ राजस्थान के रेगिस्तान में सामने आएगा, इससे रक्षा के क्षेत्र में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच गहरे सहयोग का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। संयुक्त अभ्यास दोनों देशों की सैन्य साझेदारी को मजबूत करने, अंतरसंचालनीयता बढ़ाने और क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा में योगदान करने की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश