1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा ने PM मोदी से की फोन पर बात, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर रहा फोकस

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा ने PM मोदी से की फोन पर बात, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर रहा फोकस

 Published : Jan 22, 2026 10:05 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 11:52 pm IST

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बृहस्पतिवार को फोन पर वार्ता की। इस दौरान भारत-ब्राजील की रणनीतिक साझेदारी पर मुख्य फोकस रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा (दाएं)- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा (दाएं) Image Source : MEA

नई दिल्लीः ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बृहस्पतिवार को फोन पर वार्ता की। इस दौरान भारत-ब्राजील की रणनीतिक साझेदारी पर मुख्य फोकस रहा। उन्होंने यह वार्ता ऐसे दौर में की, जब स्विट्जरलैंड के दावोस में तमाम विश्व नेता वैश्विक आर्थिक मंच पर चर्चा के लिए जुटे हुए हैं। भारत की ओर से दावोस में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत करीब 100 लोगों का विशाल प्रतिनिधिमंडल गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति से फोन पर वार्ता करने की जानकारी पीएम मोदी ने खुद अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से दी है। 

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, "राष्ट्रपति लुला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में चल रही मजबूत गति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने में हमारा निकट सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही उन्हें भारत में स्वागत करने का इंतजार कर रहा हूं।"

भारत दौरे पर आएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनका यह दौरा काफी अहम होगा। बता दें कि ब्राजील भी भारत के साथ उन देशों में शामिल है, जिस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है। इस लिहाज से लूला डी-सिल्वा का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान भारत-ब्राजील की रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के साथ व्यापार, रक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर वार्ता हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश