1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अप्रैल में पीएम मोदी किसलिए जा रहे श्रीलंका, जानें किन बड़े समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

अप्रैल में पीएम मोदी किसलिए जा रहे श्रीलंका, जानें किन बड़े समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

 Published : Mar 15, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 04:53 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैह के पहले सप्ताह में श्रीलंका की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ वह कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री। Image Source : PTI

कोलंबो: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने श्रीलंका की यात्रा करने वाले हैं। इस दौरान कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले वर्ष श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की दिल्ली यात्रा के दौरान हुए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए श्रीलंका की यात्रा करेंगे। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने यहां संसद में बजट आवंटन को लेकर हुई चर्चा पर एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया।

हेराथ ने कहा, ‘‘हमने अपने पड़ोसी देश भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे हैं। हमारी पहली कूटनीतिक यात्रा भारत की थी, जहां हमने द्विपक्षीय सहयोग पर कई समझौते किए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अप्रैल की शुरुआत में यहां आएंगे।’’ हेराथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान सामपुर सौर ऊर्जा स्टेशन के उद्घाटन के अलावा कई नए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

कई बड़ी परियोजनाओं पर बनी है सहमति

भारत और श्रीलंका के बीच कई बड़ी परियोजनाओं पर सहमति बनी है। इनमें सरकारी विद्युत इकाई सीलोन विद्युत बोर्ड और भारत की एनटीपीसी ने 2023 में पूर्वी त्रिंकोमाली जिले के सामपुर शहर में 135 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने पर सहमति व्यक्त की गई थी। हेराथ ने कहा, ‘‘हम अपनी विदेश नीति में किसी का पक्ष लिए बिना तटस्थ रहेंगे और राष्ट्रीय हित को बनाए रखने के लिए काम करेंगे।’’ वर्ष 2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका की यह चौथी यात्रा होगी। इससे समझा जा सकता है कि भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका को कितना अधिक महत्व दे रहा है। (भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश