1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी ने फिजी के समकक्ष राबुका के साथ की वार्ता, सात समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

पीएम मोदी ने फिजी के समकक्ष राबुका के साथ की वार्ता, सात समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Aug 25, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 03:49 pm IST

फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका भारत के दौरे पर है। अपने दौरे के दौरान पीएम राबुका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान सात समझौतों पर हुए हस्ताक्षर हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (R) फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका (L) - India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (R) फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका (L) Image Source : X @MEAINDIA

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों नेताओं की बातचीत के बाद भारत और फिजी ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन फिजी के लिए खतरा है, हम आपदा से निपटने में उसकी मदद करेंगे। 

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फिजी भले ही दूर हों, लेकिन दोनों देशों की आकांक्षाएं समान हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फिजी ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने का निर्णय लिया है साथ ही रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया है। 

भारत दौरे पर है फिजी के पीएम राबुका

फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। फिजी के नेता के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। 

इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

  • फिजी में सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने और चलाने पर एमओयू
  • जनऔषधि स्कीम के तहत दवाओं की सप्लाई पर एग्रीमेंट
  • स्टैंडर्डाइजेशन में कोऑपरेशन के लिए BIS और DNTMS के बीच एमओयू
  • NIELIT इंडिया और फिजी के Pacific POLYTECH के बीच स्किलिंग-अपस्किलिंग एमओयू
  • क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट (QIP) लागू करने के लिए भारतीय ग्रांट असिस्टेंस पर एमओयू
  • माइग्रेशन और मोबिलिटी पर डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट
  • सुवा स्थित भारतीय चांसरी बिल्डिंग का Lease Deed सौंपा गया

यह भी पढ़ें:

सिंधु संधि स्थगित होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को किया सचेत; संभल जाओ

यहां भी हो गई बेइज्जती! पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों की खुली पोल; जानें हुआ क्या है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश