1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यहां भी हो गई बेइज्जती! पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों की खुली पोल; जानें हुआ क्या है

यहां भी हो गई बेइज्जती! पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों की खुली पोल; जानें हुआ क्या है

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Aug 25, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 01:15 pm IST

दोस्ती का राग अलापने वाले पकिस्तान की बांग्लादेश ने गजब बेइज्जती की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार बांग्लादेश को दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो ढाका के पसंद नहीं आया। बांग्लादेश ने भी डार के बयान पर पलटवार किया है।

Ishaq Dar (L) Muhammad Yunus (R)- India TV Hindi
Ishaq Dar (L) Muhammad Yunus (R) Image Source : X @MISHAQDAR50

ढाका: पाकिस्तान और बांग्लादेश ये दोनों भारत के पड़ोसी मुल्क हैं। दोनों का इतिहास भी भारत के बिना अधूरा है। इन दोनों देशों की आर्थिक हालात खराब है। हाल के दिनों में जब भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में दरार आई तो पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाना चाहा और बांग्लादेश को अपना बिछड़ा हुआ भाई तक बता डाला। दोनों मुल्कों की दोस्ती को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही गईं लेकिन अब इस दोस्ती का जो हाल हुआ है वो बड़ा ही हास्यास्पद है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या है। 

'माफी मांगे पाकिस्तान'

दरअसल, बांग्लादेश ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के सामने 1971 की जंग से जुड़े मुद्दों को उठाया है। इसमें माफी मांगने की बात भी शामिल है। डार के सामने ये मुद्दे तब उठाए गए जब वो बांग्लादेश के दौरे पर थे। खास बात यह है कि 2012 के बाद से ढाका का दौरा करने वाले डार पाकिस्तान के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। इस बीच डार ने ढाका में दावा कर दिया कि 1971 की जंग के लिए पाकिस्तान की ओर से मांफी मांगने का मुद्दा सेटल किया जा चुका है। बांग्लादेश को यह बात पसंद नहीं आई और उसने करारा जवाब दे दिया। 

'मैं डार से सहमत नहीं'

हुसैन और डार की बातचीत को लेकर बांग्लादेश के समचार पत्र ‘प्रोथोम अलो’ ने हुसैन के हवाले से लिखा, "निश्चित रूप से मैं डार से सहमत नहीं हूं। अगर ऐसा होता, तो समस्याएं सुलझ जातीं। हमने अपनी और उन्होंने (पाकिस्तानी पक्ष ने) अपनी स्थिति स्पष्ट की हैं।" तौहीद हुसैन ने डार के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने अनसुलझे मुद्दे उठाए हैं, जैसे 1971 के लिए माफी या खेद व्यक्त करना, संपत्तियों पर दावा साथ ही फंसे हुए पाकिस्तानी नागरिकों का मामला।’’ 

'समस्याएं एक दिन में हल नहीं होंगी'

एम तौहीद हुसैन ने कहा कि यह उम्मीद करना गलत होगा कि 54 वर्षों की समस्याएं एक ही दिन में हल हो जाएंगी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘दोनों देशों ने इन मुद्दों पर अपनी-अपनी स्थिति स्पष्ट की है।’’ हुसैन ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक मुद्दों को चर्चा के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। 

जानें इशाक डार मकसद

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के बांग्लादेश दौरे का मकसद दोनों मुल्कों के बीच संबंधों को फिर से बेहतर बनाना था। खास ऐसे समय पर जब शेख हसीना बांग्लादेश से बाहर भारत में शरण लिए हुए हैं। डार ने अपने दोरे के दौरान अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार एम तौहीद हुसैन के साथ बातचीत की थी। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

भारत ने अमेरिका को दिया झटका, रूस से रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट पर हुआ हमला, लगाई गई आग; VIDEO देख हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश