Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुरुग्राम को मिलेगी जाम से मुक्ति, उमंग भारद्वाज चौक से हीरो होंडा चौक तक एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी

गुरुग्राम को मिलेगी जाम से मुक्ति, उमंग भारद्वाज चौक से हीरो होंडा चौक तक एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी

Written By: Sunil Chaurasia Published : Feb 17, 2026 02:48 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 02:48 pm IST

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड से एनओसी मिलने के बाद इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार के पास भेजा जाएगा।

gurugram, hero honda chowk, umang bhardwaj chowk, delhi-jaipur highway, gurugram-pataudi road, gurug- India TV Paisa
Photo:PTI सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम में उमंग भारद्वाज चौक को हीरो होंडा चौक से जोड़ने वाली सड़क को एलिवेटेड रोड बनाने वाली योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) शहर में होने वाले भीषण जाम को खत्म करने के लिए इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है। बताते चलें कि उमंग भारद्वाज चौक, गुरुग्राम-पटौदी रोड पर स्थित है। जबकि, हीरो-होंडा चौक, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित है। गुरुग्राम के लिए ये एक बेहद महत्वपूर्ण सड़क है, जहां से बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना होता है। इस एलिवेटेड रोड का डिजाइन तैयार कर लिया गया है और इसे गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के साथ शेयर किया है।

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड से एनओसी मिलने के बाद सरकार के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव

लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड से एनओसी मिलने के बाद इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार के पास भेजा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने GMDA को उमंग भारद्वाज चौक से लेकर हीरो-होंडा चौक तक एलिवेटेड रोड बनाने के आदेश दिए थे। मंत्री से आदेश मिलने के बाद NHAI ने इस एलिविटेड रोड का डिजाइन बनाया था। लगभग 3 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड को बनाने में करीब 182 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बताते चलें कि उमंग भारद्वाज चौक को हीरो होंडा चौक से जोड़ने वाली सड़क पर ही गुरुग्राम मेट्रो भी ऑपरेट की जानी है।

एलिवेटेड रोड के लिए चौथी बार शुरू हुई कोशिशें

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 साल से इस रोड का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। अलग-अलग कारणों से इस एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का काम शुरू नहीं हो सका। अब, इस प्रोजेक्ट पर चौथी बार नए सिरे से कोशिशें की जा रही हैं। गुरुग्राम के इस अहम प्रोजेक्ट के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेजा जाएगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement